Gorakhpur News : धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...

धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...
UPT | धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा।

Sep 16, 2024 17:35

खबर यूपी के गोरखपुर से है, जहां धर्मशाला बाजार में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कांप्लेक्स को ध्वस्त किया जाएगा। निगम ने कब्जा करने वाले सपा नेता विजय कुमार गुप्ता को नोटिस...

Sep 16, 2024 17:35

Gorakhpur News : खबर यूपी के गोरखपुर से है, जहां धर्मशाला बाजार में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कांप्लेक्स को ध्वस्त किया जाएगा। निगम ने कब्जा करने वाले सपा नेता विजय कुमार गुप्ता को नोटिस देकर सात दिनों के भीतर कब्जा हटाने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय में कब्जा नहीं हटने की दशा में नगर निगम इसे ध्वस्त कराएगा।

पार्षद ने की थी शिकायत
धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल ने प्रशासन व नगर निगम में शिकायत की थी कि धर्मशाला बाजार में नगर निगम की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण करा लिया गया है। 

क्या कहते हैं नगर आयुक्त
शिकायत के बाद अपर नगर आयुक्त की ओर से कब्जेदारों को जारी नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा नगर निगम की संपत्ति पर दुकानों का निर्माण करा लिया गया है, जबकि निगम की ओर से उन्हें किराये पर भूमि दिए जाने के संबंध में कोई पत्रावली उपलब्ध नहीं है, न ही डिमांड रजिस्टर में उनके पक्ष में कोई डिमांड ही कायम है। नगर निगम की संपत्ति पर अवैध ढंग से दुकान बनाकर, उसे किराये पर चलाया जा रहा है, जिससे निगम को काफी क्षति हो रही है।

Also Read

 उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

18 Sep 2024 07:20 PM

गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा : उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर का प्रसिद्ध रामगढ़ताल अब और भी आकर्षक बनने जा रहा है। इस ताल में उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा हो चुका है, और इसका उद्घाटन 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा। और पढ़ें