दहेज के लिए उत्पीड़न : उत्पीड़न मामले में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्पीड़न मामले में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
UPT | दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज

Jan 12, 2025 13:26

महराजगंज में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां घुघली थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग निवासी पूनम यादव की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है...

Jan 12, 2025 13:26

Maharajganj News : महराजगंज में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां घुघली थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग निवासी पूनम यादव की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में पीड़िता के पति अजय यादव, सास द्रोपती, ससुर रामकरन, जेठ अरविन्द, जेठानी नीरज, ननद सरोज, सरिता, अनिता, सुमन और नंदोई उपेन्द्र शामिल हैं। ये सभी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अगया निवासी हैं।

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
पूनम ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 2023 में अजय यादव से हुआ था और उसके पिता ने दहेज के रूप में सभी मांगों को पूरा किया था। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों उसके साथ मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन लोगों ने दो लाख रुपए और बुलेट की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया।



पुलिस मामले की जांच में जुटी
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Also Read

23 जनवरी तक 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

21 Jan 2025 07:44 PM

गोरखपुर शीतलहर को देखते हुए गोरखपुर में एक बार फिर स्कूल बंद : 23 जनवरी तक 8वीं तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है, जहां एक बार फिर स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। लगातार बढ़ते शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी बच्चों को ठंड से... और पढ़ें