Gorakhpur News : पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात

पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हत्या के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात
UPT | पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

Aug 06, 2024 13:48

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहरौली खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने आदेश चौधरी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई ...

Aug 06, 2024 13:48

Gorakhpur News : गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहरौली खुर्द में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने आदेश चौधरी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आदेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई अभिषेक चौधरी (20) और विवेक चौधरी (18) गांव में ही पढ़ाई करते हैं। घटना के वक्त दोनों भाई अपने घर पर मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला 
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव के दीपू चौधरी मुंबई में रहते हैं। उनकी गांव में पड़ोस में रहने वाले बृजेश त्रिपाठी से पुरानी रंजिश थी। चार साल पहले दोनों परिवार के बच्चों में विवाद के बाद से रंजिश चल रही थी। दीपू मुंबई से सोमवार को अपने गांव पहुंचे थे। उनके आने की खुशी में भाई विनोद चौधरी, बारीपुर बाजार से सामान लेने के लिए गए थे। शाम में छह बजे के करीब आरोपी बृजेश ने अपने परिजन व अन्य साथियों के साथ में विनोद को घेर लिया और लाठी-डंडे से जमकर पीटा जिससे विनोद का हाथ टूट गया। इलाज कराने के बाद वह थाने फरियाद लेकर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी होने के बाद उनका भतीजा आदेश चौधरी तारामंडल से गांव के लिए निकल लिया।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात 
रात में 8:30 बजे चाचा से मिलने के बाद वह बगल में संतोष तिवारी के घर कीर्तन में शामिल होने चला गया। वहीं पर आरोपी भी पहुंच और आदेश के हाथ और पैर में गोली मार दी। फिर लाठी डंडे से पिटाई कर घर के पास ले जाकर फेंक दिया। हाथ-पैर में दो गोली लगने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही घायल आदेश को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद आदेश की मौत हो गई। गांव में तनाव देखते पुलिस फोर्स तैनात है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई है।

Also Read

घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

19 Sep 2024 12:22 PM

गोरखपुर गोरखपुर में बाढ़ का कहर : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

गोरखपुर के खजनी तहसील में घाघरा नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बेलघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। और पढ़ें