सीएम ने गौरव संग्रहालय का किया निरीक्षण : 1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी

1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी
UPT | सीएम ने गौरव संग्रहालय का किया निरीक्षण

Sep 21, 2024 20:32

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली।

Sep 21, 2024 20:32

Short Highlights
  • सीएम ने गौरव संग्रहालय का किया निरीक्षण
  • 1.60 एकड़ भूमि पर हो रहा निर्माण
  • संग्रहालय में विभिन्न काल की जानकारी
Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि यह गौरव संग्रहालय ऐसा होना चाहिए कि इसकी गैलरियों में वैदिक काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के महत्वपूर्ण पहलुओं का दर्शन हो।

संग्रहालय में विभिन्न काल की जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संग्रहालय की गैलरियों में वैदिक काल, पुराण काल, उपनिषद काल, रामायण काल, नाथ परंपरा, बुद्ध काल और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पूरी जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर समेत पूर्वांचल की गौरवमयी अनुभूतियों को भी किसी न किसी रूप में इस संग्रहालय में सहेजना चाहिए।

1.60 एकड़ भूमि पर हो रहा निर्माण
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देश-दुनिया के पर्यटकों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रीयता से परिपूर्ण विरासत के संरक्षण के लिए गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके में योगी सरकार की ओर से गौरव संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत वाले इस संग्रहालय का निर्माण 1.60 एकड़ भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा यूपीपीएसीएल यूनिट-29 के माध्यम से किया जा रहा है।

पार्किंग की भी होगी सुविधा
गोरखपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्धियों के दृष्टिगत इस संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक किया जाना है, जिसमें टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिक रूम, 250 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, सौविनियर शॉप, सर्वर रूम, वर्कशॉप, ओपन गैलरी, कैफेटेरिया, प्रसाधन, लिफ्ट और सभा कक्ष के साथ परिसर में लगभग तीन दर्जन चारपहिया वाहनों और लगभग सवा सौ दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी होगी।

Also Read