गोरखपुर महोत्सव-2024 : जंगल से निकल मंच पर रैंपवॉक करती नजर आएंगी वनटांगिया महिलाएं

जंगल से निकल मंच पर रैंपवॉक करती नजर आएंगी वनटांगिया महिलाएं
File Photo | पिछले साल भी वनटांगिया की महिलाओं ने मंच पर जलवा बिखेरा था।

Jan 10, 2024 16:17

दशकों तक समाज की मुख्यधारा से कटे रहने के बाद विगत छह सालों से विकास की प्रक्रिया संग कदमताल कर रहे वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही हैं। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा।

Jan 10, 2024 16:17

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : दशकों तक समाज की मुख्यधारा से कटे रहने के बाद विगत छह सालों से विकास की प्रक्रिया संग कदमताल कर रहे वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही हैं। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा। वनटांगिया फैशन शो का संयोजन, इन्हें लगातार मंच उपलब्ध कराने की कोशिशों में लगीं सुगम सिंह शेखावत करेंगी। 

2017 से पहले झोपड़ी तक सिमटी रहती थीं वनटांगिया महिलाएं
वनटांगिया महिलाएं और फैशन शो, शब्दों का यह समुच्चय भले ही अचरज में डालता हो लेकिन बीते दो सालों से यह हकीकत है। जो वनटांगिया महिलाएं जंगल में बसे अपने गांव की झोपड़ी तक सिमटी रहती थीं। वर्ष 2017 के बाद योगी सरकार द्वारा मुहैया कराए गए हर बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित होकर आत्मविश्वास से लबरेज हो चुकी हैं। मिशन शक्ति से मिले आगे बढ़ने के जागरूकता के मंत्र ने उन्हें और भी उत्साहित किया है। दो सालों से उनकी दस्तक फैशन व संस्कृति शो के मंच तक हो चुकी है। 

अयोध्या के सावन झूला महोत्सव में भी दिखा चुकी है प्रतिभा
वनटांगियों को फैशन शो के रैंप तक ले जाने वाली सुगम सिंह शेखावत का कहना है जनवरी 2022 से अब तक गोरखपुर महोत्सव, आगरा महोत्सव, अयोध्या के सावन झूला महोत्सव, मथुरा, काशी में जी-20 समारोह व महराजगंज महोत्सव में आयोजित फैशन व संस्कृति शो में वनटांगिया महिलाओं ने शानदार प्रतिभागिता से यह साबित कर दिखाया है कि मौका मिलने पर वे किसी से कम नहीं हैं। एक बार फिर उन्हें गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत फैशन शो में आत्मविश्वास प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। फैशन शो में रैंप पर चलने वालों में कोई बकरी चराती थीं, कोई खेती तो कोई सब्जी बेचने का काम। उन्हें प्रशिक्षित कर रैंप तक लाया गया है।
 

Also Read

व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक, सौहार्द के साथ मनाने का दिया संदेश

19 Oct 2024 05:56 PM

महाराजगंज त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सजग : व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक, सौहार्द के साथ मनाने का दिया संदेश

महराजगंज में आगामी दीपावली और धनतेरस के त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त और व्यवस्थित बनाने के लिए महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीणा ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। और पढ़ें