Gorakhpur News : बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, एक घायल

बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, एक घायल
UPT | गोरखपुर में युवक की हत्या

Jul 14, 2024 13:43

गोरखपुर में एक बारात में नाचने का जोश उस समय अचानक त्रासदी में बदल गया जब शनिवार की देर रात अलीनगर क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jul 14, 2024 13:43

Gorakhpur News : गोरखपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात घर के बाहर खड़े होकर बारात देख रहे दो लड़कों से कुछ युवकों से उनकी बहस हो गई। मनबढ़ युवकों ने दोनों लड़कों को चाकू मार दिया। जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला 
अलीनगर कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के आस-पास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बारात देख रहा था। इस बीच कुछ मनबढ़ आए और वे भी बारात में डांस करने लगे। इन युवकों का रोहित और शोभित से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित के पेट में चाकू लगने से उसकी तुरंत मौत हो गई जबकि शोभित को भी गंभीर चोट आई। इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। उधर, हमलावर भी भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।

परिवार में मचा कोहराम
रोहित की हत्या और शोभित के घायल होने की खबर के बाद उनके परिवारजनों और मोहल्ले के लोग काफी संख्या में सदर अस्पताल में जुट गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। रोहित और शोभित दोस्त बताए जा रहे हैं। रोहित शहर के एक हॉस्पिटल में काम करता था। उसके पिता कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। रोहित तीन भाई है।

क्या कहते हैं एसपी सिटी 
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अलीनगर में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों युवक वहीं पास के रहने वाले हैं। घटना क्यों और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवक खुद बरात में शामिल थे या फिर चाकू मारने वाले बरात में शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read

गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

12 Sep 2024 06:40 PM

गोरखपुर यूपी में अब दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं : गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूध और दूध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के दूधियों को आईकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा, जिसकी शुरुआत गोरखपुर से हुई है। और पढ़ें