Jhansi News : झांसी में लू का कहर, 3 की मौत, 25 मरीज भर्ती, जानिए बचाव के उपाय

झांसी में लू का कहर, 3 की मौत, 25 मरीज भर्ती, जानिए बचाव के उपाय
UPT | अस्पाल में भर्ती लोग।

Jun 01, 2024 20:28

भीषण गर्मी ने झांसी में कहर बरपाया है। लू लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

Jun 01, 2024 20:28

Jhansi News : झांसी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लू लगने से अलग-अलग जगहों पर दो ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार और टीकमगढ़ के रहने वाले दो ट्रक ड्राइवर और झांसी की एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। 25 मरीज बुखार, उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
 
ट्रक ड्राइवरों की मौत
अशोक कुमार (46 वर्ष) : बिहार के बक्सर जिले के फफदर गांव निवासी अशोक कुमार नेपाल से स्टील लादकर अहमदाबाद जा रहा था। गुरुवार दोपहर को झांसी-शिवपुरी हाइवे पर सुजवाहा तिराहे के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर आने के बाद वह ट्रक में ही अचेत हो गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई।
अशोक कुमार राय (36 वर्ष) : टीकमगढ़ जिले के बढ़ेरा गांव निवासी अशोक कुमार राय झांसी आ रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को बस स्टैंड के पास उसकी तबीयत बिगड़ने से वह अचेत हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
बुजुर्ग महिला की मौत 
झांसी के टहरौली निवासी 70 वर्षीय सावित्री देवी की भी गर्मी से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। भीषण गर्मी के कारण झांसी में बुखार, उल्टी-दस्त के 25 मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।
 
गर्मी से बचाव के उपाय
1. भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
2. धूप से बचें, बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
3. हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
4. ठंडा और तरल पदार्थों का सेवन करें।
5. पर्याप्त आराम करें।
6. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 

Also Read

मासूम बच्चों को ऑक्सीजन लगाकर एक्स-रे के लिए भटकना पड़ा

6 Oct 2024 08:31 AM

झांसी झांसी मेडिकल कॉलेज की लापरवाही का खुलासा : मासूम बच्चों को ऑक्सीजन लगाकर एक्स-रे के लिए भटकना पड़ा

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया है, जिसमें दो मासूम बच्चों को ऑक्सीजन लगाकर उनके माता-पिता को एक्स-रे के लिए भटकते हुए देखा जा सकता है। और पढ़ें