झांसी में हड़कंप : नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर गिराई गाज, कुर्की का नोटिस जारी

नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर गिराई गाज, कुर्की का नोटिस जारी
सोशल मीडिया | गृहकर बकाया पर सख्त कार्रवाई, 1.63 करोड़ की वसूली का लक्ष्य

Sep 25, 2024 15:41

झांसी नगर निगम ने गृहकर बकायेदारों पर शिकंजा कसा। रामराजा दवा बाजार, आंशिक चंद्रा होटल जैसे बड़े प्रतिष्ठानों को कुर्की का नोटिस।

Sep 25, 2024 15:41

Jhansi News : झांसी नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 20 बड़े बकायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिन पर कुल 1.63 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें शहर के कई नामचीन लोग और बड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं।

10 बड़े बकायेदारों को कुर्की का नोटिस
नगर निगम ने इनमें से 10 बड़े बकायेदारों को कुर्की का नोटिस जारी किया है। इन बकायेदारों को एक सप्ताह के अंदर बकाया टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनकी चल और अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस सूची में दवा बाजार, होटल, अस्पताल जैसे कई प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल हैं।

कई सालों से नहीं दे रहे टैक्स
ये प्रतिष्ठान पिछले कई सालों से लगातार गृहकर जमा नहीं कर रहे थे। इस कारण नगर निगम ने इन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि अगर इन बकायेदारों ने आठ दिन के अंदर बकाया हाउस टैक्स जमा नहीं किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किन-किन प्रतिष्ठानों को मिला कुर्की का नोटिस?
कुर्की का नोटिस मिलने वाले प्रमुख प्रतिष्ठानों में रामराजा दवा बाजार, आंशिक चंद्रा होटल, होटल ऋषभ, होटल एम्ब्रोसिया, नंदनी सिनेमा, होटल हाईवे, जयदुर्गा धर्मकांटा, मां पीतांबरा केयर अस्पताल आदि शामिल हैं।

अन्य बड़े बकायेदार
इसके अलावा भी कई अन्य बड़े बकायेदार हैं जिन पर नगर निगम की नजर है। इनमें डॉ. अमित सिंघल अस्पताल, धीरेंद्र गुप्ता, मंगल गार्डन, मूलचंद्र पुत्र बाबूलाल, कुशवाहा विवाह गार्डन, अखिलेश आर्य, होटल फोर्ट व्यू, कालिका फॉर्म, बंधन वाटिका और मुकेश मिश्रा पुत्र दयाशंकर शामिल हैं।

Also Read

बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

27 Sep 2024 03:27 PM

झांसी झांसी में जीएसटी चेकिंग का खूनी खेल : बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश

झांसी में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान एक भीषण हादसा हुआ। एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने जीएसटी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें