बारिश के चलते एंबुलेंस फंसी : झांसी में 12 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, डॉक्टरों की टीम पहुंची गांव

झांसी में 12 वर्षीय बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, डॉक्टरों की टीम पहुंची गांव
UPT | बारिश के चलते एंबुलेंस फंसी

Aug 15, 2024 21:35

झांसी जिले के ग्राम पंचायत भारोंन के मजरा भड़याबारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बारिश के कारण एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी, जिससे 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका की मौत हो गई।

Aug 15, 2024 21:35

Jhansi News : झांसी जिले के ग्राम पंचायत भारोंन के मजरा भड़याबारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बारिश के कारण एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी, जिससे 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका की मौत हो गई। यह घटना स्थानीय निवासियों और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। 

रात में खराब हुई थी बच्ची की तबीयत
सहरिया आदिवासी समुदाय की प्रियंका को देर रात अचानक उल्टियां होने लगीं। उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसके परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। सुबह होते ही एंबुलेंस आई, और प्रियंका को लेकर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन, देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। अमौखेड़ा के पास एक नाले में पानी भर जाने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। एंबुलेंस के स्टाफ ने पानी के कम होने का इंतजार किया, लेकिन प्रियंका की हालत तेजी से बिगड़ती गई।



बारिश के चलते एंबुलेंस फंसी
एंबुलेंस से नाले को पार न कर पाने के बाद, परिजन उसे धौरा अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, दुर्भाग्यवश, प्रियंका ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना ने गांव में शोक और हड़कंप मचा दिया। प्रियंका के पिता लक्ष्मण और माता सुमन इस दर्दनाक घटना से बेहद दुखी हैं। प्रियंका, लक्ष्मण और सुमन की इकलौती बेटी थी। लक्ष्मण, जो मध्य प्रदेश के खिमलाशा के पास नमेठी गांव के निवासी हैं, भड़याबारा में अपनी बहन के घर रहकर मजदूरी और खेतों की रखवाली का काम करते थे।

डॉक्टरों की टीम पहुंची गांव
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची। इस टीम ने गांव में अन्य बीमारियों की जांच के लिए भी काम शुरू किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़कों और नालों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि किसी और परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

Also Read

भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी पहुंचे, भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में हुए शामिल

5 Oct 2024 03:23 PM

झांसी Jhansi News : भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी पहुंचे, भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी झांसी में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन और खेल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। और पढ़ें