जमानत पर आए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने खाया जहर : परिजनों ने लगाया धमकाने का आरोप, कहा- तनाव में था

परिजनों ने लगाया धमकाने का आरोप, कहा- तनाव में था
UPT | symbolic image

Oct 19, 2024 00:03

झांसी में जमानत पर आए एक युवक के जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से तनाव में था...

Oct 19, 2024 00:03

Jhansi News : झांसी में जमानत पर आए एक युवक के जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। बता दें कि 2021 से वह सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल में था। वहीं पुलिस के मुताबिक मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह है पूरा मामला
मऊरानीपुर के बड़ागांव निवासी शाहरुख खां (23) साल 2021 में एक लड़की को अपने साथ ले गया था। 20 दिन बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद लड़की की तहरीर पर शाहरुख समेत उसके कई साथियों पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।



पिछले कुछ दिनों से तनाव में था शाहरुख
नौ माह जेल में रहने के बाद शाहरुख कुछ माह पहले जमानत पर बाहर आया था। इन दिनों छतरपुर रोड स्थित एक होटल पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शाहरुख तनाव में था। गुरुवार को घर आकर उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में वह बिस्तर पर पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजन ने लगाया धमकाने का आरोप
शाहरुख के परिजनों ने लड़की के रिश्तेदारों पर धमकाने का आरोप लगाया। उसके भाई सुल्तान के मुताबिक लड़की का परिवार लगातार धमकियां दे रहा था। शाहरुख को गांव में न रहने देने को लेकर धमकी दे रहे थे। तीन दिन पहले घर में घुसकर धमकाया था। इस वजह से शाहरुख तनाव में था। इसी डर से उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Also Read