Jhansi News : झांसी में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ब्यूटी पार्लर में हुई घटना

झांसी में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ब्यूटी पार्लर में हुई घटना
सोशल मीडिया | ब्यूटी पार्लर में हुई घटना

Jul 26, 2024 11:01

झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक पति ने अपनी पत्नी पर ब्यूटी पार्लर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jul 26, 2024 11:01

Jhansi News : रक्सा थाना क्षेत्र में एक हैवानियत भरे कृत्य में एक पति ने अपनी पत्नी पर ब्यूटी पार्लर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता वंदना पाल का विवाह इंदरगढ़ निवासी रविंद्र पाल से हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रविंद्र शराब का आदी था और अक्सर वंदना को प्रताड़ित करता था। इस कारण वंदना अपने मायके रक्सा आ गई थी और यहां उसने एक ब्यूटी पार्लर खोल लिया था।
 
गुरुवार को रविंद्र अपने एक साथी के साथ वंदना के ब्यूटी पार्लर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर रविंद्र ने चाकू निकालकर वंदना पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी रविंद्र और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 

Also Read

अरबों की ठगी कर दुबई भागा LUCC का मालिक समीर अग्रवाल, 25 हजार का इनाम घोषित

17 Oct 2024 05:32 PM

ललितपुर ललितपुर में बड़ा घोटाला : अरबों की ठगी कर दुबई भागा LUCC का मालिक समीर अग्रवाल, 25 हजार का इनाम घोषित

समीर अग्रवाल निवेशकों से अरबों रुपये ठगने के आरोप में फरार है। समीर ने अपने ठगी के धंधे को तेजी से फैलाया और अब वह दुबई भाग चुका है। पुलिस ने उसकी तलाश में 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है... और पढ़ें