जालौन में किसान की मौत : बारिश, बाढ़, और कर्ज ने ली जान

बारिश, बाढ़, और कर्ज ने ली जान
फ़ाइल फोटो | फसल नष्ट होने से परेशान किसान ने दी जान, गांव में मचा कोहराम

Oct 15, 2024 15:19

जालौन में किसान की मौत: बारिश, बाढ़, और कर्ज ने ली जान। फसल नष्ट होने से परेशान किसान ने दी जान, गांव में मचा कोहराम।

Oct 15, 2024 15:19

Jalaun News : जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम थुरट सोजना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 65 वर्षीय किसान भगवत प्रसाद ने बारिश और बाढ़ के कारण फसल नष्ट होने और कर्ज की मार से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला?
भगवत प्रसाद कई वर्षों से खेती करते थे। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई थीं। जिसके कारण वह कर्ज में डूब गए थे। इस वर्ष भी अधिक वर्षा होने के कारण खेतों में जलभराव हो गया था और उनकी तिली एवं मूंगफली की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी।

खामोश रहने लगे थे
फसल नष्ट होने और कर्ज की मार से परेशान भगवत प्रसाद घर पर खामोश रहने लगे थे। हाल ही में उनकी नातिन की शादी तय हुई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शादी की तैयारियां भी ठीक से नहीं हो पा रही थी।

खेत में मिला शव
सोमवार को भगवत प्रसाद खेत में बची हुई फसल देखने गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की और अंततः वह खेत में मृत पाए गए।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम
भगवत प्रसाद के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके दो पुत्र अखिलेश और राकेश हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
 

Also Read