रील का शौक लोगों पर पड़ रहा भारी : साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर युवक ने किया स्प्रे, लोग बोले- इसका कुछ उपाय करो

साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर युवक ने किया स्प्रे, लोग बोले- इसका कुछ उपाय करो
UPT | साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर युवक ने किया स्प्रे

Sep 22, 2024 17:38

वीडियो झांसी से सामने आया है। यहां साइकिल से एक बुजुर्ग सामान लेकर जा रहा था। तभी उसके बगल से एक बाइक से बैठे तीन युवक गुजरते हैं। इसमें एक शख्स बाइक चला रहा है और सबसे पीछे बैठा व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

Sep 22, 2024 17:38

Short Highlights
  • रील का शौक लोगों पर पड़ रहा भारी
  • साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर युवक ने किया स्प्रे
  • लोग ने व्यक्त किया आक्रोश
Jhansi News : रील की दीवानगी आज कल लोगों ने इस हद तक बढ़ गई है कि वह इसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। कई बार तो लोगों को इसके लिए भारी कीमत भी चुकानी पड़ जाती है। अब ताजा मामला झांसी से सामने आया है। यहां एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों ने रील बनाने के लिए साइकिल सवार के मुंह पर स्प्रे कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला
ये वीडियो झांसी से सामने आया है। यहां साइकिल से एक बुजुर्ग सामान लेकर जा रहा था। तभी उसके बगल से एक बाइक से बैठे तीन युवक गुजरते हैं। इसमें एक शख्स बाइक चला रहा है और सबसे पीछे बैठा व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर बीच में बैठा व्यक्ति बुजुर्ग के मुंह पर सफेद झाग जैसी कोई चीज स्प्रे कर देता है।



वायरल हो रहा वीडियो
स्प्रे करने के बाद युवक हंसने लगते हैं, जबकि बुजुर्ग को परेशान देखा जा सकता है। यह घटना एक व्यस्त सड़क की है। शुक्र है कि बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे चल रहा है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसके बाद इन्हीं में किसी व्यक्ति ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा।

लोग ने व्यक्त किया आक्रोश
वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग काफी नाराज है और युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर झांसी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की। इस पर झांसी पुलिस ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद को प्रकरण की जाँच एवं तत्काल विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।

Also Read