झांसी में दबंगों के हौसले बुलंद : आधी रात को डराने के लिए तमंचा लेकर घूमे, पुलिस से शिकायत करने पर दो पक्षों में हुई थी मारपीट

आधी रात को डराने के लिए तमंचा लेकर घूमे, पुलिस से शिकायत करने पर दो पक्षों में हुई थी मारपीट
UPT | सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना।

Oct 06, 2024 00:17

झांसी में दबंगों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में सरकार के बुलडोजर एक्शन होने के बाद भी झांसी में आधी रात को तीन बदमाशों ने खूब आतंक मचाया...

Oct 06, 2024 00:17

Jhansi News : झांसी में दबंगों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में सरकार के बुलडोजर एक्शन होने के बाद भी झांसी में आधी रात को तीन बदमाशों ने खूब आतंक मचाया। एक युवक से गाली गलौच कर तमंचे से जमकर फायरिंग की। जान बचाने के लिए युवक अपने घर में छुपा रहा। बदमाशों ने हाथों में हथियार लेकर घूमते रहे और करीब एक घंटे तक गांव में दहशत फैलाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने केस दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव का है।



जानकारी के मुताबिक, बराठा गांव के भानू प्रताप राजपूत और रोहित राजपूत, रविंद्र दुबे और साहिल राजपूत के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भानू प्रताप का कहना है कि करीब पांच दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी कि तीनों अवैध काम करते हैं। इसको लेकर ये रंजिश रखने लगे। शुक्रवार शाम को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

एक घंटे तक गांव में घूमते रहे आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भानू प्रताप के पक्ष के एक युवक को पकड़कर पारीछा चौकी ले आई। रात करीब 1:20 बजे तीनों आरोपी घर के बाहर आए और गाली गलौच करने लगे। इसके बाद तीनों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। तीनों तमंचा लेकर एक घंटे तक गांव में घूमते रहे। इससे भानू प्रताप बुरी तरह डर गया।

5 साल तक जेल में बंद रहा आरोपी
बदमाशो के कारनामें घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा रहा है कि तीन युवक हैं एक तमंचे से फायरिंग कर रहा है, जबकि दूसरा हाथ में रॉड जैसा हथियार लिया है। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भानू प्रताप का कहना है कि आरोपियों पर कई केस दर्ज हैं। एक आरोपी निवाड़ी जेल में 5 साल तक बंद रहा। जबकि दूसरे आरोपी पर लूट और गैंगस्टर एक्ट के 4 केस दर्ज हैं। आरोपियों से उसकी जान को खतरा है।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आई थी। पीड़ित को थाने लाकर तहरीर देने के लिए कहा था। लेकिन वे थाने नहीं आए और रात को फायरिंग कर दी। वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

Also Read