Jhansi News : आईजीआरएस पोर्टल पर झांसी पुलिस का जलवा, लगातार चौथी बार रेंज टॉप पर

आईजीआरएस पोर्टल पर झांसी पुलिस का जलवा, लगातार चौथी बार रेंज टॉप पर
UPT | एसएसपी राजेश एस

Sep 09, 2024 01:12

झांसी पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को निपटाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। झांसी रेंज लगातार चौथी बार अव्वल रही।

Sep 09, 2024 01:12

Jhansi News : झांसी पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी कार्यकुशलता का परचम लहराया है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में झांसी रेंज लगातार चौथी बार और झांसी जनपद पहली बार प्रदेश में अव्वल रहा है।

जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है
आईजीआरएस पोर्टल पर महिलाओं से जुड़े अपराधों, जमीन पर कब्जे, मारपीट और धमकाने जैसी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज की जाती हैं। इन शिकायतों को तय समय सीमा में निस्तारित करने के आधार पर प्रदेश के सभी जनपदों और रेंजों की रैंकिंग तय की जाती है। शासन द्वारा जारी अगस्त माह की रैंकिंग में झांसी रेंज और झांसी जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
झांसी जनपद के सभी 24 थानों ने भी शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहें। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल कायम की है
यह उपलब्धि झांसी पुलिस की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। झांसी पुलिस ने इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। 

Also Read

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

18 Sep 2024 08:50 AM

झांसी Jhansi News : झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झांसी मेडिकल कॉलेज में आवागमन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने का फैसला लिया है। और पढ़ें