स्वतंत्र देव सिंह : मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- दोषी पर कार्रवाई होती ही है

मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- दोषी पर कार्रवाई होती ही है
UPT | मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Feb 29, 2024 20:11

झांसी में अखिलेश पर बोलते हुए मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई और कानून अपना काम कर रही है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। भाजपा की सरकार गरीब जनता के लिए...

Feb 29, 2024 20:11

Short Highlights
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रहे हैं।
  • मंत्री सिंचाई विभाग की 543 करोड़ रुपये की लागत वाली 55 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे।
Jhansi News : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को झांसी में थे। यहां वह सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे थे। स्वतंत्र देव सिंह दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचे थे। उनके साथ में बबीना विधायक राजीव पारीछा भी थे। यहां उनका बाकी नेताओं ने स्वागत किया।

अखिलेश पर साधा निशाना
झांसी में अखिलेश पर बोलते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीबीआई और कानून अपना काम कर रही है। जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। भाजपा की सरकार गरीब जनता के लिए काम करती है। हमारी सरकार गरीबों की सेवा में लगी रहती है। उन्होंने आगे जोड़ा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। लोग यहां उद्योग लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रहे हैं। डबल इंजन सरकार में हिन्दू-मुस्लिम सबका विकास किया जा रहा है।

55 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
यहां मंत्री सिंचाई विभाग की 543 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलायांस कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत निर्मित इंटेक वेल का स्थलीय निरीक्षण एवं लाभार्थियों से संवाद से का कार्यक्रम हुआ।

Also Read

बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

27 Sep 2024 03:27 PM

झांसी झांसी में जीएसटी चेकिंग का खूनी खेल : बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

झांसी में जीएसटी टीम की चेकिंग के दौरान एक भीषण हादसा हुआ। एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने जीएसटी टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें