Jhansi News : गणेश विसर्जन के बाद दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक घायल

गणेश विसर्जन के बाद दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत, एक घायल
UPT | गणेश विसर्जन के बाद दर्दनाक हादसा

Sep 16, 2024 00:02

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

Sep 16, 2024 00:02

Jhansi News : गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मनाए जा रहे उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये है पूरा मामला
मृतक की पहचान रमेश कुशवाहा (38) पुत्र हरिराम के रूप में हुई है। वह करैरा के फतेहपुर गांव का रहने वाला था। रमेश अपनी ससुराल खिरिया गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। विसर्जन के बाद वह अपने साढ़ू नवल कुशवाहा के साथ बाइक से लौट रहा था।

रमेश के सिर में गंभीर चोट आई
हादसा पिछोर रोड पर डामरौन गांव के पास हुआ। मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। रमेश के सिर में गंभीर चोट आई। लोगों ने दोनों को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। नवल कुशवाहा के पैर में चोट आई है और उसका इलाज चल रहा है।

शादी को लगभग 10 साल हो गए थे
रमेश कुशवाहा की मौत से घर में मातम का माहौल है। उनकी पत्नी राधा भी अपने मायके आई थी और आज दोनों को साथ लौटना था। दोनों की शादी को लगभग 10 साल हो गए थे और उनका कोई बच्चा नहीं था। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read

पदक विजेताओं की अंतिम   सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

19 Sep 2024 01:02 PM

झांसी बुंदेलखंड विवि 29वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटा : पदक विजेताओं की अंतिम सूची जारी, छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 29वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी है। निमरा खान को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित तीन पदक मिलेंगे। छात्राओं ने कुल पदकों में से अधिकांश हासिल किए हैं। और पढ़ें