Jhansi News : झांसी नवोदय में रैगिंग का दर्दनाक अंत, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

झांसी नवोदय में रैगिंग का दर्दनाक अंत, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी
UPT | 9वीं की छात्रा ने दी जान

Sep 29, 2024 10:47

झांसी में 14 साल की छात्रा का शव हॉस्टल की सीढ़ियों पर बनी रेलिंग पर लटका मिला। मामला नवोदय विद्यालय में रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Sep 29, 2024 10:47

Jhansi News : झांसी के बरुआसागर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का पटेल ने 12वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा लगातार किए जा रहे रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

रैगिंग ने ली एक और निर्दोष जान
अनुष्का पटेल झांसी के एरच थाना क्षेत्र के भदरवारा बुजुर्ग गांव की रहने वाली थी। वह पिछले तीन साल से बरुआसागर के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रही थी। शनिवार रात, हॉस्टल के अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
अनुष्का के पिता जय हिंद ने बताया कि उनकी बेटी को 12वीं कक्षा की दो छात्राएं लगातार परेशान करती थीं। उन्होंने कई बार स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, अपनी जान देकर अनुष्का ने इस रैगिंग के खिलाफ आवाज उठाई।

स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप
अनुष्का के परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन को इस मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रैगिंग के खिलाफ उठ रही आवाज
अनुष्का की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग रैगिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
 

Also Read

पारीछा बांध को मिलेगा नया जीवन, बरुआसागर झील सफाई पर लगी रोक

29 Sep 2024 11:33 AM

झांसी Jhansi News : पारीछा बांध को मिलेगा नया जीवन, बरुआसागर झील सफाई पर लगी रोक

केन-बेतवा लिंक परियोजना केबीएलपी की उच्चस्तरीय तकनीकी समिति ने पारीछा बांध में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को मंजूर कर दिया। और पढ़ें