झांसी में लुहारी टोल पर हंगामा : महिलाओं संग छेड़खानी के आरोप में सैकड़ों लोगों का विरोध-प्रदर्शन

महिलाओं संग छेड़खानी के आरोप में सैकड़ों लोगों का विरोध-प्रदर्शन
UPT | झांसी में लुहारी टोल पर हंगामा

Jul 23, 2024 01:32

मऊरानीपुर निवासी परिजनों का आरोप है कि वह लोग शनिवार रात झांसी से गांव लौट रहे थे। वाहन में परिवार की महिलाएं भी सवार थीं। उनका कहना है कि आधी रात को वह लोग लुहारी टोल प्लाजा पहुंचे, तब शराब के नशे में टोल कर्मचारियों ने वाहन में महिलाओं को देख अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगे।

Jul 23, 2024 01:32

Jhansi News : रविवार की शाम झांसी-खजुराहो हाईवे (एनएच-39) के लुहारी टोल प्लाजा को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। आक्रोशित लोग टोलकर्मियों पर महिलाओं संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों को गुस्से में देख टोल पर मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर सकरार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लुहारी टोल प्लाजा पर हंगामा
मऊरानीपुर निवासी परिजनों का आरोप है कि वह लोग शनिवार रात झांसी से गांव लौट रहे थे। वाहन में परिवार की महिलाएं भी सवार थीं। उनका कहना है कि आधी रात को वह लोग लुहारी टोल प्लाजा पहुंचे, तब शराब के नशे में टोल कर्मचारियों ने वाहन में महिलाओं को देख अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगे। रात में वह लोग वहां से चले गए। रविवार शाम करीब चार बजे सैकड़ों लोग तीस-चालीस गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा जा पहुंचे। आक्रोशित लोग आरोपी टोल कर्मियों को तलाश रहे थे। उधर, सैकड़ों लोगों की भीड़ देख टोल कर्मियों के होश उड़ गए। यहां तैनात कर्मचारी टोल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। आक्रोशित लोग कुछ देर तक हंगामा करने के बाद वापस लौट गए।

आरोप क ठहराए गलत
टोल मैनेजर हरिशंकर सिंह का कहना है कि रात्रि में बिना टोल दिए वाहन ले जाने को लेकर कुछ लोगों का लाइन इंचार्ज से विवाद हुआ था। वाहन मालिक एक संगठन से जुड़े हुए हैं। बिना टोल दिए यह लोग वाहन ले जाना चाहते थे, इस वजह से विवाद हुआ था। इसी विवाद में गांव के लोग आ गए। 

पुलिस की कार्यवाही
टहरौली सीओ अजय श्रोत्रीय का कहना है कि करणी सेना के लोगों का टोल में बिना पैसा दिए वाहन ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

7 Sep 2024 12:44 PM

झांसी Jhansi News : कूड़ा प्लांट विरोध में उग्र प्रदर्शन, महिलाओं ने किया पथराव

झांसी के बिजौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ। महिलाओं ने प्लांट का घेराव कर पथराव किया। प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोग आक्रोशित हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। और पढ़ें