advertisements
advertisements

Kanpur News: कानपुर में मंधना-शुक्लागंज फोरलेन निर्माण में कटेंगे 466 पेड़, कटाई के लिए 63 लाख PDW ने किया भुगतान

कानपुर में मंधना-शुक्लागंज फोरलेन निर्माण में कटेंगे 466 पेड़, कटाई के लिए 63 लाख PDW ने किया भुगतान
UPT | मंधना शुक्लागंज फोरलेन

May 08, 2024 18:46

कानपुर में मंधना शुक्लागंज फोरलेन 92.92 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हो रहा है। हाइवे के निमार्ण में 466 पेड़ सामने आ रहे हैं। जिनकी कटाई के लिए पीडब्ल्यूडी ने 63 लाख का भुगतान किया है। 

May 08, 2024 18:46

Kanpur News : कानपुर में 92.92 करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे मंधना शुक्लागंज फोरलेन के लिए 466 पेड़ों की कटान की जाएगी। मंधना व गंगा बैराज से होकर गुजरने वाले फोरलेन का निरीक्षण कर वन विभाग तीन दिनों में पेड़ों की कटाई की अनुमति देगा। फोरलेन निर्माण में अब तक 11 किलोमीटर ट्रंच खोदाई का काम पूरा कर लिया गया है। वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ना मिलने के कारण काम की गति धीमी हो गई है।

मंधना, बिठूर, शुक्लागंज होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले 17 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 92.92 करोड़ की लागत से गाजियाबाद की शर्मा कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया था। 7.50 मीटर चौड़ी सड़क को दोनो ओर 8.50 मीटर चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसके साथ ही फोरलेन के दोनों तरफ तीन-तीन फीट चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाना है। दो मीटर का डिवाइडर सड़क के बीच में होगा व फोरलेन के दोनो ओर नाला व रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट का निर्माण किया जाएगा। तीन मार्च को शुरु हुआ फोरलेन निर्माण में 11 किलोमीटर ट्रंच खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। 

63 लाख का एस्टीमेट सौंपा
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अंखडेश्वर कुमार ने बताया कि गंगा बैराज से उन्नाव जाने वाले रास्ते पर दाहिने ओर और मंधना की ओर सबसे ज्यादा पेड़ सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे है। जिनको हटाने के लिए वन विभाग ने 63 लाख का एस्टीमेट सौंपा था, जिसे पूरा कर दिया गया है। लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से एनओसी प्रदान नहीं की गई है। जिस कारण फोरलेन निर्माण कार्य गति धीमी पड़ गई है। मामले में डीएफओ दिव्या ने बताया कि फोरलेन निर्माण में कुल 466 पेड़ों की कटाई की जाएगी। बड़ी तादात में पेड़ों की कटाई के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई थी। दो दिन पूर्व मुख्यालय से विभागीय स्तर पर अनुमति देने का पत्र दिया गया है। फोरलेन का निरीक्षण का अनुमानित तीन दिन के भीतर एनओसी प्रदान कर दी जाएगी।

पौध रोपण किया जाएगा
फोरलेन के किनारे होगा पौधारोपण डीएफओ दिव्या ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के दोनों ओर पौधारोपण की जगह दी जाएगी। फोरलेन निर्माण के बाद 10 बार में सड़क के दोनों ओर समय-समय पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी पौधारोपण किया जाएगा।
 

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें