Kanpur News: महिला पुलिस कर्मी के साथ गाँव के ही लड़के ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर महिला का तोड़ा दांत

महिला पुलिस कर्मी के साथ गाँव के ही लड़के ने दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर महिला का तोड़ा दांत
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Oct 21, 2024 12:07

यूपी के कानपुर जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जहां दुष्कर्म की घटना किसी और के साथ नहीं बल्कि महिला पुलिस कर्मी के साथ ही हुई है।जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Oct 21, 2024 12:07

Kanpur News: यूपी के कानपुर जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।जहां दुष्कर्म की घटना किसी और के साथ नहीं बल्कि महिला पुलिस कर्मी के साथ ही हुई है। करवा चौथ मनाने अयोध्या से वापस छुट्टी लेकर कानपुर अपने ससुसराल आ रही महिला पुलिस कर्मी के साथ गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया।इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक के खिलाफ सेन थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला पुलिस कर्मी के साथ हुई रेप की घटना
बता दें कि थाना सेन पश्चिमपारा के अंतर्गत 29 वर्षीय एक महिला पुलिस में कार्यरत है।जिसकी तैनाती वर्तमान में अयोध्या पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर है।कल रविवार को महिला पुलिसकर्मी करवा चौथ का त्यौहार मनाने के लिए सुल्तान ड्यूटी करके सादे कपड़ों में पाली थाना क्षेत्र नरवल में उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी।रोड में सूनसान महिला पुलिसकर्मी को अकेला देख बुधेड़ा गांव के बाहर गांव के ही कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पासवान ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक में बैठा लिया और अंधेरा पाकर खेत में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला।इस दौरान महिला ने जब विरोध किया तो धर्मेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी।इससे महिला हेड कॉन्स्टेबल का दांत टूट गया।उसने शोर मचाया तो लोगो को आता देख आरोपी वहाँ से भाग निकला।जिसके बाद महिला ने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और उसके बाद सेन पश्चिमपारा थाना पहुंचकर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं पुलिस ने पीड़िता महिला पुलिसकर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी
वही इस सम्बंध में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि महिला पुलिस कर्मी द्वारा एक तहरीर दी गई है जिसमे उसने गाँव के ही रहने वाले एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए है।फिलहाल पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी द्वार दी गई तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



 

Also Read

महिला से बैड टच के आरोपी दरोगा को पुलिस कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर, जाने क्या था पूरा मामला

21 Oct 2024 01:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: महिला से बैड टच के आरोपी दरोगा को पुलिस कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर, जाने क्या था पूरा मामला

कानपुर पूर्वी जोन में तैनात एक दरोगा ने महिला से अभद्रता करने के साथ ही उसे बैड टच किया। महिला के परिजनों ने घटना की शिकायत अधिकारियों से की। जिसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।वही पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच एसीपी कैंट को सौंपी है। और पढ़ें