यूपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती पर विचार : प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना
UPT | प्रियंका गांधी

Jun 13, 2024 18:26

यूपी में आउटसोर्सिंग के जरिए सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर उनकी राय मांगी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है।

Jun 13, 2024 18:26

UP News : लोकसभा चुनाव में अग्निवीर योजना पर इंडिया गठबंधन ने बड़ा मुद्दा बनाया था। जिसका खामियाजा बीजेपी को यूपी में उठाना पड़ा है। यूपी में सब इंस्पेक्टर स्तर के पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर उनकी राय मांगी गई है। अधिकारियों को 17 जून तक अपनी राय भेजनी है। आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ स्कीम लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है। भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम किया कर रही हैं।

बीजेपी को स्प्ष्ट जवाब देना चाहिए
उन्होंने लिखा कि प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था लीक
अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। जिसकी वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यार्थियों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आउटसोर्सिंग के जरिए सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती को लेकर यूपी की राजनीति फिर से गरमा गई है। 

Also Read

डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती  है  एंट्री

8 Jul 2024 04:54 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News: डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती है एंट्री

फर्रूखाबाद लोहिया जिला अस्पताल में स्टोर की जाने वाली दवाओं को शव वाहन से ढ़ोया जा रहा है। कर्मचारी अस्पताल के पीछे पीकू वार्ड के पास वाहन को लगाकर दवा उतारते हैं। जिसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। और पढ़ें