कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय बाल गृह, कानपुर और आरोग्य क्लीनिक, लाल बंगले में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम संपन्न …
Kanpur News : सीएसजेएमयू के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज ने आयोजित किया स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम
![सीएसजेएमयू के स्कूल आफ हेल्थ साइंसेज ने आयोजित किया स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम](https://image.uttarpradeshtimes.com/img-20240610-wa0045-5714.jpg)
Jun 11, 2024 01:57
Jun 11, 2024 01:57
आहार-विहार और बच्चों में कुपोषण जनित रोगों पर विशेष रूप से ध्यान देने का परामर्श
इस दौरान वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने उपस्थित अभिभावकों और लोगों को ग्रीष्म ऋतु के अनुसार आहार-विहार और बच्चों में कुपोषण जनित रोगों पर विशेष रूप से ध्यान देने का परामर्श दिया। उन्होंने स्वर्णप्राशन संस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि आयुर्वेद की यह विधा बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। संस्कार की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रचलित 16 संस्कारों में से एक संस्कार है। यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में विशेष योगदान करता है। जिन बच्चों में यह संस्कार नियमित रूप होता है, उनमें मौसम और वातावरणीय प्रभाव के कारण होने वाली समस्याएं अन्य बच्चों क अपेक्षा कम देखी गयी हैं। स्वर्णप्राशन में प्रयुक्त होने वाली औषधि स्वर्ण भस्म, वच, गिलोय, ब्राह्मी, गौघृत, मधु आदि द्रव्यों के सम्मिश्रण से बनाया जाता है।
डॉ. वंदना पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को मौसम के अनुसार फल और सब्जियों के सेवन पर विशेष बल दिया। इस समय खरबूज, तरबूज, खीरा, ककड़ी नारियल पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए। सब्जियों में पेठा, परवल, तौरी, लौकी, मूंग की दाल को सेवन लाभदायक है। फ्रिज का पानी पीने से परहेज करें एव घड़े या सुराही का उपयोग बेहतर रहेगा। साथ ही अभी सत्तू को ठंडे पानी एवं मिश्री के साथ थोड़ा-थोड़ा घोलकर पीना लाभकारी रहेगा। शड़ंग पानी, आम पना इस मौसम के लिए अच्छा है। मसालेदार भोजन से अवश्य बचे। धूप से खुद को बचाएं एवं अधिक व्यायाम से बचें।
Also Read
![मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग](https://image.uttarpradeshtimes.com/1722072756257-88126.jpg)
27 Jul 2024 03:05 PM
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर तीर्थ स्थलों के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। तीर्थ स्थलों तक सीधी रेल सेवा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और पढ़ें