UP News : स्टेज पर जिस दूल्हे के किस करने पर वापस लौट गई थी बारात, दुल्हन ने उसी से भागकर की शादी

स्टेज पर जिस दूल्हे के किस करने पर वापस लौट गई थी बारात, दुल्हन ने उसी से भागकर की शादी
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

May 30, 2024 19:41

हापुड़ में दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर लिया था। जिसकी वजह से लड़के और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले थे। दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा था।

May 30, 2024 19:41

Hapur News : यूपी के हापुड़ से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर ली थी। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ था। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा था। लेकिन समय हालात बदले, तो दुल्हन ने उसी लड़के से भाग कर शादी कर ली, जिसको दरवाजे से बैरंग बारात लेकर वापस लौटना पड़ा था।

हापुड़ के अशोक नगर में रहने वाले दीपांशू की शादी शिवनगर निवासी युवती से तय हुई थी। बीते 23 मई को बड़े ही धूमधाम से बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची थी। स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के माथे को किस कर लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

बवाल के बाद वापस लौटी थी बारात
इसके बाद मारपीट होने लगी, और लाठी-डंडे चलने लगे। इस विवाद में दुल्हन पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, और बारात वापस लौट गई थी।

भागकर की शादी
इस घटना के आहत दुल्हन घर से भाग कर दूल्हे के घर पहुंच गई। दोनों के घर एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसके साथ ही लड़की और लड़का बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों ने शादी कर ली। यह घटना पूरे हापुड़ में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Also Read

कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन की पाइलिंग कार्य का हुआ शुभारंभ

2 Jul 2024 10:09 PM

कानपुर नगर कानपुर मेट्रो : कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन की पाइलिंग कार्य का हुआ शुभारंभ

कानपुर शहर वासियों के लिए एक राहत की खबर सामने निकल कर आ रही है। बीते कई सालों से लगातार मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग काफी हद तक पूरा भी हो चुका है। और पढ़ें