advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव : कन्नौज और कानपुर में अखिलेश-राहुल करेंगे जनसभा, इन सीटों को साधने की तैयारी

कन्नौज और कानपुर में अखिलेश-राहुल करेंगे जनसभा, इन सीटों को साधने की तैयारी
UPT | अखिलेश यादव और राहुल गांधी।

May 07, 2024 20:31

कानपुर और कन्नौज में एक मंच पर राहुल-अखिलेश नजर आएंगे। कन्नौज में जनसभा कर अखिलेश यादव इंंडिया गठबंधन की ताकत दिखाएंगे। वहीं कानपुर में भी दोनों की संयुक्त जनसभा होगी। 

May 07, 2024 20:31

Kanpur News : लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। यूपी में सपा 62 और कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कानपुर-बुंदेलखंड को साधने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी कन्नौज व कानपुर में संयुक्त जनसभा करेंगे। 10 मई को होनी वाली जनसभा को लेकर गठबंधन की तैयारियां चल रही हैं।

कन्नौज लोकसभा सीट से सपा ​मुखिया अखिलेश खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक से है। वहीं कानपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा प्रत्याशी है। आलोक मिश्रा की लड़ाई बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी से है। कानपुर में इंडिया गठबंधन मजबूत स्थित में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में रोड शो कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने इटावा में जनसभा कर कन्नौज और मैनपुरी सीट को घेरते हुए सपा पर हमला किया था। राहुल और अखिलेश पहले कन्नौज में सभा करेंगे। इसके बाद कानपुर में भी रैली को संबोधित करेंगे। 

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें