सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आदित्य सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आपदा में अवसर ढूंढा है।
Kanpur News : अखिलेश यादव बोले-वैक्सीन लगवाने वाले बीजेपी के खिलाफ करेंगे मतदान, आपदा में अवसर ढूंढने वालों को जनता सिखाएगी सबक
May 02, 2024 17:59
May 02, 2024 17:59
अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी आदित्य सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान मंच पर शिवपाल सिंह यादव, सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व विधायक आबिद रजा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन बंटवा दिया। दूसरी तरफ भ्रम फैलाया जा रहा है कि हम गरीबी रेखा से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।
किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया
सपा मुखिया ने कहा कि हम पौष्टिक आटा और डाटा भी निशुल्क देंगे। उन्होंने कहा कि दस साल में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वहीं, बड़े—बड़े उद्योगपतियों ने कर्ज माफ कर दिया गया। इसके साथ ही पेपर लीक मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है।
आदित्य ने भी बीजेपी को घेरा
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है, और पक्ष के काम किए जा रहे हैं। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। अब जनता सरकार से पिछले दस वर्षों का हिसाब मांग रही है।
Also Read
6 Oct 2024 03:37 PM
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें