इस जिले में डीएम बन गई 11वीं की छात्रा : तभी फरियाद लेकर पहुंचे लोग, जानिए फिर क्या हुआ

तभी फरियाद लेकर पहुंचे लोग, जानिए फिर क्या हुआ
UPT | डीएम बन गई 11वीं की छात्रा

Sep 29, 2024 19:35

औरेया जिले में 11वीं में पढ़ने वाली लड़की डीएम बन गई। इतना ही नहीं, उसने डीएम बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान भी किया।

Sep 29, 2024 19:35

Short Highlights
  • डीएम बन गई 11वीं की छात्रा
  • लोगों की समस्याएं सुनीं
  • निस्तारण का आश्वासन दिया
Auraiya News : डीएम बनने की ख्वाहिश किसकी नहीं होती। लेकिन ये पद पाना इतना भी आसान नहीं। इसके लिए देश में सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद 2 साल की ट्रेनिंग और 6 साल की सर्विस के बाद जाकर किसी-किसी को डीएम बनने का मौका मिल पाता है। लेकिन औरेया जिले में 11वीं में पढ़ने वाली लड़की डीएम बन गई। इतना ही नहीं, उसने डीएम बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान भी किया।

कैसे डीएम बनी 11वीं की लड़की?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 11वीं में पढ़ने वाली लड़की डीएम कैसे बन सकती है। ये सब कुछ औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के कारण संभव हो पाया है। दरअसल औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को उनके कार्यालय में 11वीं की एक छात्रा पहुंची। उसने कहा कि वह भी बड़ा होकर डीएम बनना है। ये सुनकर डीएम महोदय ने छात्रा को ही डीएम बना दिया।



डीएम से मिलने पहुंची थी छात्रा
11वीं में पढ़ने वाली सुप्रिया भदौरिया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलने उनके ककोर स्थित मुख्यालय पहुंची थी। यहां छात्रा ने डीएम की तारीफ करते हुए उनके जैसा बनने की इच्छा जताई थी। इतना सुनते ही डीएम अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए और छात्रा को कुछ देर के लिए सांकेतिक डीएम बना दिया। ये देखकर छात्रा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने भी 2 महिला फरियादियों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।

पहले भी चर्चा में रहे हैं औरेया डीएम
कार्यालय पहुंची सुप्रिया भदौरिया को डीएम ने अंगूर का पौधा भेंट किया। वहीं उसे सरकारी गाड़ी से घर छुड़वाया। औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी पहले भी अपने अनोखे अंदाज के चलते चर्चा में रहे हैं। एक बार उन्होंने अपने कार्यालय में आए फरियादी से मांगकर पराठा खाया था। वहीं उन्होंने कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला को सरकारी गाड़ी से उसके घर छोड़ने के लिए कहा था।

Also Read

गीली आउटफील्ड की वजह से तीसरे दिन का खेल भी धुला

29 Sep 2024 09:16 PM

कानपुर नगर ग्रेटर नोएडा के बाद कानपुर में भी खुली अव्यवस्थाओं की पोल : गीली आउटफील्ड की वजह से तीसरे दिन का खेल भी धुला

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया। इससे पहले दूसरे दिन बारिश के चलते खेल नहीं हो सका था। हैरानी की बात यह है कि तीसरे दिन बारिश नहीं हुई। और पढ़ें