Auraiya News : पीआरवी पर दबंगों ने किया पथराव, पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बचाई जान, रिपोर्ट दर्ज

पीआरवी पर दबंगों ने किया पथराव, पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बचाई जान, रिपोर्ट दर्ज
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 11, 2024 02:10

औरैया में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर रूपए छीन लिए। पीड़ित ने जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, तो मौके पर पीआरवी पहुंच गई। दबंगों ने पीआरवी वाहन पर हमला कर दिया।

Sep 11, 2024 02:10

Auraiya News : यूपी के औरैया में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देररात दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर रुपए छीन लिए। घटना की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी जैसे ही वाहन से उतरकर घटना स्थल के लिए जाने लगे, तो दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई, और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमानंद आश्रम निवासी अश्वनी शुक्ला रविवार देररात दयालपुर से अपने घर जा रहे थे। अश्वनी ने बताया कि रास्ते में सोनू अवस्थी और आशु अवस्थी मिले, जो शराब पी रहे थे। इन लोगों ने रंगदारी के पैसे मांगे और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जेब से चार हजार रूपए और बाइक छीनी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी 1076 पर पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची तो दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान पत्थर लगने से पुलिस वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Also Read

चचेरे भाइयों पर गिरा छज्जा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

17 Sep 2024 09:47 AM

कन्नौज Kannauj News: चचेरे भाइयों पर गिरा छज्जा, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

कन्नौज कस्बे में भैंस खरीदने गए चचेरे भाइयों पर जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए, इलाज के दौरान बृजेन्द्र ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रवीन का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। और पढ़ें