advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : टेंशन में बीजेपी, बसपा नेता रामजी शुक्ला आज थाम सकते हैं सपा का दामन

टेंशन में बीजेपी, बसपा नेता रामजी शुक्ला आज थाम सकते हैं सपा का दामन
UPT | सपा नेताओं के साथ शुक्ला बंधुओं के फोटो वायरल होने से अटकलें तेज।

May 07, 2024 09:54

मध्य यूपी के इटावा लोकसभा क्षेत्र का रूझान, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा की गृहस्थली होने से पूरे प्रदेश पर असर डालता है। यहां की हवा तय करती कि प्रदेश की राजनीति किस करवट बैठेगी। साल 2024 चुनाव....

May 07, 2024 09:54

Auraiya News : मध्य यूपी के इटावा लोकसभा क्षेत्र का रूझान, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा की गृहस्थली होने से पूरे प्रदेश पर असर डालता है। यहां की हवा तय करती कि प्रदेश की राजनीति किस करवट बैठेगी। साल 2024 चुनाव के आखिरी दौर में इटावा लोकसभा का चुनाव रामजी शुक्ला और लालजी शुक्ला के सपा ज्वाइन करने की खबर के बाद दिलचस्प हो गया है। लड़ाई से बाहर माने जाने वाली समाजवादी पार्टी एकाएक भाजपा पर बढ़त बनाती दिखाई पड़ने लगी है। 

विपक्ष को मिला बड़ा चेहरा
भाजपा के खिलाफ लड़ाई में औरैया जनपद में विपक्ष को एक चेहरा मिल गया है। बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट नजर आने लगा है। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने सपा के गढ़ में मोदी लहर, जातिगत समीकरण फिट करते हुए सेंध लगाकर इटावा अपने खाते में कर ली थी। रामजी शुक्ला के सपा ज्वाइन करने के बाद भाजपा को अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना पड़ेगा। गैर विवादित रामजी शुक्ला का असर इटावा सहित मध्य उत्तर प्रदेश के कई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में है। कन्नौज और कानपुर देहात लोकसभा क्षेत्र में इन्हें बड़ा ब्राह्मण नेता माना जाता है। समाजवादी पार्टी को शुक्ला बंधुओं की मौजूदगी का लाभ 5 से 6 लोकसभा क्षेत्रों में मिल सकता है।

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें