Auraiya
ऑथर

किसान नेता राकेश टिकैत के सरकार पर दो आरोप : उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, दूसरा तो और गंभीर

उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, दूसरा तो और गंभीर
UP TIMES | किसान नेता राकेश टिकैत

Dec 20, 2023 15:02

सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है ना कि किसानों के हित के लिए सोच रही है। इन्हें गांव गरीब से कोई मतलब नहीं है। इनको मतलब है कि किसान खेती से हटे और 40 पर्सेंट लोग गांव से हटकर लेबर बने। दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन देश में फिर से होगा।

Dec 20, 2023 15:02

Short Highlights
  • भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत औरैया पहुंचे, बिधूना में किसान कार्यशाला में शामिल हुए
  • इस मौके पर किसान नेता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के खिलाफ किसानों की समस्याओं को लेकर करारा हमला बोला
  • उन्होंने सरकार पर दो बड़े आरोप लगाए, उन्होंने कहा, "सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है, सोच किसानों के खिलाफ है"
  • आगे बोले, "इन्हें गांव और गरीब से कोई मतलब नहीं है। किसान खेती से हटे और 40 पर्सेंट लोग गांव से शहर जाकर लेबर बनें"
Auraiya News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता औरैया पहुंचे। यहां वह बिधूना में किसान कार्यशाला में शामिल होने आए थे। किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की समस्याओं को लेकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर दो बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है ना कि किसानों के हित के लिए सोच रही है। इन्हें गांव, गरीब से कोई मतलब नहीं है। इनको मतलब है कि किसान खेती से हटे और 40 पर्सेंट लोग गांव से हटकर लेबर बने। दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन देश में फिर से होगा।"

एनडीए और इंडिया गठबंधन पर बोला हमला 
हमारा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी सरकार किसान और गरीब का विरोध करेगी या उनकी मांगों को नहीं मानेगी, हम उनके खिलाफ हैं। जो भी पॉलिसी किसान के नुकसान के लिए होगी, हमारा विरोध उस पॉलिसी के खिलाफ होगा और उस सारकार के भी खिलाफ होगा। चाहे सरकार किसी की भी हो। 

एमएसपी कानून देश को चाहिए
एमएसपी गारंटी कानून देश को चाहिए।  एमएसपी गारंटी कानून नहीं है।  यहां से सस्ते में फसले बिकती हैं, बड़े व्यापारी उसको खरीदते हैं और महंगे रेट में आम जनता को फिर बेचते हैं। यहां पर धान और मक्का की खरीद होती है और बिहार से सूरजमुखी और मक्का की खरीद होती है। 

Also Read

फिर आया धर्मांतरण का मामला, शादी के बाद बलात्कार का आरोप, जानें पूरी कहानी...

8 Jul 2024 05:40 PM

कानपुर नगर Kanpur News : फिर आया धर्मांतरण का मामला, शादी के बाद बलात्कार का आरोप, जानें पूरी कहानी...

कानपुर में धर्मांतरण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस बार... और पढ़ें