औरैया में पहले सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया।इसके बाद रायबरेली में तैनात सिपाही ने भी आत्महत्या कर ली। दंपती के सुसाइड से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दंपती ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
औरैया दंपती सुसाइड: औरैया में पहले पत्नी ने लगाई फांसी, फिर रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी
Oct 19, 2024 11:56
Oct 19, 2024 11:56
- घरेलू कलह बनी दंपती की सुसाइड की वजह।
- पहले पत्नी ने लगाई फांसी फिर रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने किया सुसाइड।
- मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा।
कोतवाली क्षेत्र स्थित बनारसीदास मोहल्ले में रहने वाली संतोषी (26) का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। इटावा के अजीतनगर से संतोषी के मायके वाले पहुंच गए। संतोषी के चाचा मनोज ने बताया कि बेटी की शादी पिछले वर्ष नवंबर 2023 को सिपाही उपेंद्र से हुई थी। उपेंद्र की तैनाती रायबरेली के ऊंचाहार थाने में है। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद पति उपेंद्र और अन्य ससुरालीजन संतोषी को मामूली बातों पर प्रताड़ित और परेशान करने लगे थे।
घरेलू कलह ने ली दंपती की जान
संतोषी की मौत की खबर के कुछ ही घंटे बाद रायबरेली से सूचना आई कि उपेंद्र ने सुसाइड कर लिया है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सतेंद्र ने बताया कि मामूली बातों कि कलह ने दोनों की जान लेली। सतेंद्र अछल्दा में शिक्षक के पद पर तैनात है। उपेंद्र ढाई महीने तक पत्नी को साथ रखने के बाद एक महीने पहले औरैया छोड़ गया था। वापस ड्यूटी पर जाने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसपर मायके पक्ष के लोग भी आए थे, दोनों पक्षों ने दंपती के बीच उपजी कलह को शांत करा दिया था।
करवाचौथ की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था विवाद
करवाचौथ पर उपेंद्र के छुट्टी पर आने और संतोषी के रायबरेली जाने को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद उपेंद्र का कहना था कि छुट्टी मिलना असंभव है। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। सतेंद्र ने बताया कि पत्नी की मौत की सूचना फोन पर उपेंद्र को दी गई थी। उपेंद्र इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका, और किराय के कमरे में उसने सुसाइड कर लिया। सीओ सीटी महेंद्र प्रताप का कहना है कि महिला सुसाइड किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Also Read
19 Oct 2024 11:36 AM
कानपुर में एक बार फिर से सेतु निगम द्वारा बनाए गए ओवर ब्रिज पुल पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां पनकी स्थिति सेतु निगम द्वारा दो पुल बनाए गए थे। दोनों नवनिर्मित पुल तीन माह पहले ही शुरू किए गए थे,लेकिन कुछ दिन बाद ही पुल पर दरारें आ गई।जिसको लेकर गोविंदनगर विधानसभा के... और पढ़ें