advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा के मंच पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, बड़े बदलाव के संकेत...

सपा के मंच पर पहुंचे पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, बड़े बदलाव के संकेत...
UPT | समर्थकों के साथ सपा के मंच पर बसपा के पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला।

May 07, 2024 12:11

समाजवादी पार्टी में एक ओर स्थानीय नेताओं की गुटबाजी और आरोप प्रत्यारोप जारी है, वहीं दूसरी ओर बसपा से पूर्व एमएलए रामजी शुक्ला सपा के मंच पर जा पहुंचे हैं। वह आज अखिलेश यादव की जनसभा में शिरकत...

May 07, 2024 12:11

Auraiya News : समाजवादी पार्टी में एक ओर स्थानीय नेताओं की गुटबाजी और आरोप प्रत्यारोप जारी है, वहीं दूसरी ओर बसपा से पूर्व एमएलए रामजी शुक्ला सपा के मंच पर जा पहुंचे हैं। वह आज अखिलेश यादव की जनसभा में शिरकत कर पार्टी ज्वाइन करेंगे। औरैया की राजनीति में हुए आकस्मिक बदलाव के चलते अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। 

सपा सरकार में मंत्री रहे रामजी शुक्ला
भाजपा-बसपा गठबंधन में बनी सरकार के दौरान 2001 से 2006 तक रामजी शुक्ला औरैया से विधायक रहे। साल 2006 में बसपा के कार्यकाल में राज्यमंत्री और लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष रहे थे। परिसीमन के तहत वर्ष 2017 में दिबियापुर विधानसभा सीट से टिकट मिला, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

सपा के मंच पर डटे हैं रामजी शुक्ला
पार्टी के स्थानीय नेताओं का विरोध करना लोगों के लिए यह सवाल खड़ा करता है कि कहीं ब्राह्मण चेहरा होने के चलते सपा से उनका वजूद कम न हो जाए। फ़िलहाल रामजी शुक्ला समाजसेवी लालजी शुक्ला के साथ मंच पर डटे हुए हैं। उधर, सोशल मीडिया पर लगातार समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता विरोध जता रहे हैं।

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें