हेड कांस्टेबल के मौत के मामले में दारोगा को मिली क्लीन चिट : सांसें उखड़ रही थीं और ये साहब बना रहे थे वीडियो

सांसें उखड़ रही थीं और ये साहब बना रहे थे वीडियो
UPT | हेड कांस्टेबल के मौत का मामला।

Jun 21, 2024 11:04

कानपुर में हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई थी। हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाने की बजाया दारोगा और पुलिसकर्मी उनका वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने वाले दारोगा को पुलिस अधिकारियों ने क्लीन चिट दे दी है। 

Jun 21, 2024 11:04

Kanpur News : यूपी के कानपुर में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई थी। हेड कांस्टेबल बेहोश होकर गिर पड़े थे। दारोगा सिपाहियों के साथ उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाए, वीडियो बना रहे थे। पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले गए। जहां, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दारोगा पर लापरवाही के आरोप लगे थे। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वीडियो बनाने वाले दारोगा को क्लीन चिट दे दी है।

मूलरूप से झांसी के रहने वाले बृज किशोर सिंह (52) कानपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। बीके सिंह 1998 बैच के सिपाही थे। बृज किशोर सिंह तीन दिनों का अवकाश लेकर अपने घर झांसी जा रहे थे। हेड कांस्टेबल ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और स्टेशन के बाहर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें साथी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल ले जाने की बजाय वीडियो बनाना जरूरी समझा था।

छुट्टी लेकर जा रहे थे घर
हेड कांस्टेबल ब्रज किशोर की हीट स्ट्रोक से मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। एसीपी मो मोहसिन खान का कहना है कि ब्रज किशोर पुलिस लाइन में तैनात थे। तीन दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर झांसी जा रहे थे। ब्रज किशोर ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर सेंट्रल जा रहे थे। इसी दौरान हीट स्ट्रोक की वजह से चक्कर आने लगे, तो पास की दुकान में चले गए। जहां, वह बेहोश होकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान हुई थी मौत
ब्रज किशोर को पास के पुलिस बूथ पर ले जाया गया। उनकी मदद के लिए दारोगा जगमोहन सामने आए। उन्होंने हेड कांस्टेबल को पानी पिलाया। इसके साथ ही उनकी जान बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन थेरेपी भी दी। दारोगा ने वीडियो बनाकर कांस्टेबल से जानकारी मांगी कि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना तो नहीं घटी है। दारोगा उन्हें अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें