कानपुर में सीएम योगी : बोले - लोकसभा चुनाव रामभक्त-रामद्रोहियों के बीच, एक तरफ परिवादवाद-दूसरी ओर राष्ट्रवाद

बोले - लोकसभा चुनाव रामभक्त-रामद्रोहियों के बीच, एक तरफ परिवादवाद-दूसरी ओर राष्ट्रवाद
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 11, 2024 18:09

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच है। 

May 11, 2024 18:09

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कानपुर में जनसभा कर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। एक तरफ रामभक्त और दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। जो परिवार भक्त हैं, उनके लिए परिवार जरूरी है। ऐसे लोग सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत आत्म निर्भर-विकसित भारत बनेगा। सीएम योगी ने कानपुर से रमेश अवस्थी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि मां गंगा का आर्शीवाद है, कानपुर क्रांतिकारियों की धरा है। उसे नमन करता हूं, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पूरे देश मे ंएक ही स्वर गूंज रहा है। अबकी बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार। जिसमें कानपुर और अकबरपुर की सीट भी होगी। जनता के सामने पहले से तय है। हमें राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के साथ खड़े होना है। मोदी ने गरीब कल्याण का काम किया, देश की सुरक्षा मजबूत की है। कांग्रेस के नेतृत्व का इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वास खो रहा है।

पाकिस्तान के हितों की चिंता है
कांग्रेस हो या सपा इन्हे भारत के हितों की नहीं, पाकिस्तान के हितों की चिंता है। इन्हें भारत के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद की चिंता नहीं है। इनको तो आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की चिंता है। इनकी चिंता आप की आस्था या भारत की विरासत के सम्मान की नहीं। इनकी चिंता यह है कि अयोध्या में राम मंदिर का निमार्ण नहीं होना चाहिए। 2014 के पहले देश के अंदर विस्फोट होते थे। आतंकी विस्फोट करते थे, जिसमें निर्दोष जवान और हमारे लोग शहीद होते थे। लेकिन 2014 के बाद विस्फोट नहीं होते हैं। क्यों कि आतंकवाद की नाभि पर प्रहार मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने किया है।

यह नया भारत है
उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद, नक्सलवाद नहीं बल्कि कहीं दूर से पटाखा भी फट जाए, तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। क्यों कि पाकिस्तान को मालूम है कि कहीं देर कर दी, तो कहीं लेने के देने ना पड़ जाए। यह नया भारत है, किसी छेड़ता नहीं लेकिन कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है। इसमें भारत की ताकत का अहसास दुनिया कर रही है।

नमामि गंगे में कानपुर को मिला सर्वाधिक लाभ
आज जब दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। विकास के नए-नए कार्य हो रहे हैं। कानपुर का तो कहना ही क्या है। हाईवे, एक्सप्रेसवे और मेट्रो की सुविधा के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर की सुविधा भी आप को प्राप्त हो रही है। नंमामि गंगे के क्षेत्र में जो कार्य किया गया है। उसका लाभ कानपुर को सर्वाधिक प्राप्त हुआ है। हम भी कह सकते हैं, हमारी विरासत की प्रतीक मां गंगा अविरल और निर्मल है।

कल्याणकारी योजनाओं की गिनती नहीं है
कानपुर के सीमामऊ और जाजमऊ में गंगा की धारा को अविरल और निर्मल करने में बीजेपी सरकार ने सफलता प्राप्त की है। आज आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी घर-घर नल जैसी योजनाएं भी लागू हो रही हैं। गरीब कल्याण योजनाओं की कोई गिनती नहीं है। देश के अंदर 80 करोड लोग़ फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 50 करोड़ लोगों के पास जनधन अकाउंट हैं। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा, एंव अन्यदाता किसान के लिए किसान सम्माननिधी है।

राम मंदिर निर्माण में गर्व की अनुभूति
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है। अयोध्या पर आप को गर्व की अनूभूति होती है। इसी अयोध्या के बारे में एक बुद्धिदाता हैं, कहते हैं कि राम मंदिर का निमार्ण नहीं होना चाहिए था। सपा के महासचिव ने कहा कि राम मंदिर का निमार्ण बेकार हुआ है। कांग्रेस ने भी पहले कहा था कि राम कृष्ण हुए नहीं है। सपा के समय में राम भक्तों पर गोली चलाई गई थी। रामजन्म भूमि पर आतंकी हमला करने वालों के मुकदमें वापस लेने का प्रयास किया गया था।

देश के अंदर परिवर्तन दिखाई दे रहा है
जो लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं। आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का समर्थन कर रहे हैं। इन्हे सत्ता में आने का अधिकार नहीं होना चाहिए। अगर यह सत्ता में आए, तो आतंकवाद का दौर फिर वापस आ जाएगा। आज देश के अंदर जो परिवर्तन दिखाई देता है। मोदी के नेत्त्व में हुआ है। लेकिन इसका श्रेय आप को भी जाता है। क्यों कि आप लोगों ने अपने एक-एक वोट को समझा। मोदी को चुनकर भेजा है।

मोदी को तीसरा कार्यकाल सौंपना होगा
कांग्रेस का इंडी गठबंधन इस लिए सत्ता छीनना चाहता है, जिससे अपने परिवार का हित कर सके। राष्ट्रहित और परिवार के हित में होने वाले इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त हैं, दूसरी तरफ परिवार भक्त हैं। हमें सुरक्षित और समग्र भारत चाहिए, तो मोदी को तीसरा कार्यकाल सौंपना होगा।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें