Kanpur News : कांग्रेस ने 1984 के बाद कानपुर में उतारा ब्राह्मण प्रत्याशी, जमीनी कार्यकर्ता हैं आलोक मिश्रा

कांग्रेस ने 1984 के बाद कानपुर में उतारा ब्राह्मण प्रत्याशी, जमीनी कार्यकर्ता हैं आलोक मिश्रा
UPT | आलोक मिश्रा

Mar 22, 2024 19:32

कांग्रेस पार्टी ने कानपुर से आलोक मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने 28 साल बाद किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। आलोक मिश्रा काफी समय से अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे थे। सपा से गठबंधन होने के बाद चुनावी समीकरण बदले हैं।

Mar 22, 2024 19:32

Kanpur News: कांग्रेस पार्टी यूपी में हासिए पर चल रही है। कानपुर का गढ़ बचाने के लिए कांग्रेस में कई दिनों से मंथन चल रहा था। कांग्रेस ने कानपुर से ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में आलोक मिश्रा को उतारा है। दिल्ली हाईकमान से आलोक मिश्रा के नाम पर मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही सगंठन के बड़े पदाधिकारी भी इसकी पुष्टी कर चुके हैं। कांग्रेस ने 1984 के बाद ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा है। वहीं, बीजेपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ पिछले ढाई दशक से श्रीप्रकाश जायसवाल का दबदबा रहा है। उम्र की पड़ाव की वजह से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली है। इसके साथ ही कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय कपूर ने भी पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अजय कपूर के जाने के बाद कानपुर में संगठन नेतृत्वविहीन हो गया। कांग्रेस पार्टी ने आलोक मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

विधानसभा चुनाव हार चुके हैं
आलोक मिश्रा को पहली बार लोकसभा टिकट मिला है। इससे पहले आलोक मिश्रा दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें 2002 में कल्यानपुर विधानसभा सीट टिकट दी थी। उन्हें 43,000 वोट मिले थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें पार्टी ने 2007 में संगठन ने उन्हें फिर से कल्यानपुर से प्रत्याशी बनाया था। आलोक मिश्रा को फिर हार का सामना करना पड़ा।

निकाय चुनाव लड़ चुकी हैं बंदना मिश्रा
निकाय चुनाव 2017 में आलोक मिश्रा की पत्नी बंदना मिश्रा मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। बंदना मिश्रा ने बहुत ही शानदार चुनाव लड़ा था। उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय से थी। निकाय चुनाव में बंदना मिश्रा को 2,91,591 वोट मिले थे। लेकिन बंदना मिश्रा को बीजेपी प्रत्याशी प्रमिला पांडेय के सामने हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर थी।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें