Congress Party : कांग्रेस आम लोगों को दिलाएगी न्याय, सरकारी विभागों के बाहर लगाई जाएंगी ​पेटिका

कांग्रेस आम लोगों को दिलाएगी न्याय, सरकारी विभागों के बाहर लगाई जाएंगी ​पेटिका
UPT | कांग्रेस पार्टी

Aug 31, 2024 22:49

कांग्रेस पार्टी अब आम लोगों को न्याय दिलाएगी। इसके लिए कांग्रेस न्याय अभियान की शुरूआत करने जा रही है। सरकारी विभागों के कार्यालयों के बाहर न्याय पेटिका लगाई जाएंगी। उन शिकायतों को कांग्रेस के चयनित पदाधिकारी निस्तारण कराएंगे। 

Aug 31, 2024 22:49

Kanpur News : यूपी के कानपुर में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी को जीत तो नहीं मिली, लेकिन बढ़े हुए वोट प्रतिशत से कांग्रेस का जोश दोगुना हो गया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से मिले अनुभवों के आधार पर कांग्रेस पार्टी न्याय अभियान चलाने जा रही है। कांग्रेस अब लोगों को न्याय दिलाएगी। सरकारी विभागों के कार्यालय के बाहर शिकायत पटिका लगाई जाएंगी। जिससे लोग अपनी शिकायतों को पेटिका में डाल सकें।

यूपी के सभी जिलो में इसकी कमान सोशल आउटरीच विभाग ने संभाली है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से हर तरफ त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। ​कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिलक हाल में न्याय अभियान की कार्ययोजना तैयार की। जनता के बीच जाकर उनकी मदद की जाएगी।

इन बिंदुओं को किया जाएगा शामिल
डीएम, सीपी कार्यालय, सीडीओ, सीएमओ, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, कांग्रेस जिला व ब्लॉक कमेटियों के कार्यालय के बाहर न्याय पेटिका लगाकर मिलने वाली शिकायतों पर जिला न्याय समिति हल निकालेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्रवाई न होने पर आंदोलन
जिला न्याय समिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सेवानिवृ​त प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता और समाजसेवी कार्यकर्ता रखे जाएंगे। समिति में कम से कम पांच अधिकतम प्रांतीय नेतृत्व की अनुमति से सदस्य होंगे। समिति की हर सप्ताह बैठक होगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों से संपर्क करेंगे। जिले में निस्तारण नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व को बताकर आंदोलन करेंगे। 

Also Read

कानपुर ग्रामीण इलाके में चलाया गया बीजेपी का सदस्यता अभियान, लोगों में दिखा उत्साह

14 Sep 2024 05:50 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  कानपुर ग्रामीण इलाके में चलाया गया बीजेपी का सदस्यता अभियान, लोगों में दिखा उत्साह

बीजेपी पार्टी द्वारा वृहद सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके तहत कानपुर ग्रामीण के मंडल पतारा... और पढ़ें