Kanpur News : बदायूं में सपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने पर बट मारकर सिर फोड़ा

बदायूं में सपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, फायर मिस होने पर बट मारकर सिर फोड़ा
UPT | वीर सिंह

Apr 29, 2024 20:26

बदायूं सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के भाई पर तमंचे से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है तमंचे से फायर किया गया। लेकिन फायर मिस होने पर बट मार कर घायल कर दिया गया।

Apr 29, 2024 20:26

Kanpur News : यूपी की बदायूं लोकसभा हाईप्रोफाइल सीट है। बदायूं सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई पर जानलेवा हमला किया गया। सपा जिलाध्यक्ष के भाई का आरोप है कि देसी तमंचे से फायर किया गया। फायर मिस होने पर हमलावर ने तंमचे के बट से सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर दी है।

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के भाई वीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वीर सिंह सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के प्रचार पर जा रहे थे। इसी दौरान वीर सिंह पर जानलेवा हमला हो गया। वीर सिंह पर जानलेवा हमला होने पर बदायूं की सियासी गरमा गई।

सिर, कान, आंख में आईं चोटें
वीर सिंह का आरोप है कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नहडोली गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान गुड्डू सिंह अपने साथियो के साथ मिलकर हमला कर दिया। गुड्डू ने तमंचे से फायर कर दिया। लेकिन फायर मिस हो गया। फायर मिस होने पर गुड्डू ने बट से हमला कर दिया। जिसकी वजह से सिर फट गया। इसके साथ आंक और कान में भी चोटें आई हैं।

राजनीतिक रंजिश
वीर सिंह ने गुड्डू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को गुड्डू की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वीर सिंह पर राजनीतिक रंजिश की वजह से हमला किया गया है।

 

Also Read

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

6 Oct 2024 03:37 PM

कानपुर नगर Kanpur News: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो के जेवर किए चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला है।घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर रख बक्सों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर समेट ले गए।जिसके बाद सूचना पर पॅहु... और पढ़ें