Kanpur News : मुख्तार की मौत पर जमकर बरसीं डिंपल यादव, केजरीवाल को जेल भेजने की घटना को बताया शर्मनाक

मुख्तार की मौत पर जमकर बरसीं डिंपल यादव, केजरीवाल को जेल भेजने की घटना को बताया शर्मनाक
UPT | मैनपुरी सांसद डिंपल यादव

Mar 31, 2024 22:38

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की घटना को कलंकित बताया है। सरकार पर सरकारी एजेसियों का मिसयूज करने करने का आरोप लगाया है। 

Mar 31, 2024 22:38

Kanpur News; यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही मुख्तार की मौत को तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा रहा है। इसके साथ ही सरकारी एजेंसियों का दुरूप्रयोग किया जा रहा है। डिंपल ने कहा कि मुख्तार की मौत की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को विपक्ष को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैनपुरी पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है। सरकार डरी हुई है जिसकी वजह से विपक्ष के नेताओं को जेल भेज रही है। उन्होंने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान डीएम की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है। डिंपल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने सगे-संबधी का अपने धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार करने का अधिकार है। इससे उसको वंचित नहीं किया जा सकता है।

जनता चुनाव में देगी जवाब
भारत का संविधान हर इंसान को चुनाव लड़ने का अधिकार देता है। लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए बीजेपी हर तरह का हथकंड अपना रही है। देश के हालात बेहद नाजुक हैं। इस बात को देश की जनता भी समझ रही है। मतदाताओं की नजर सरकार की हर एक हरकत पर है। इसका जवाब चुनाव में सरकार को जरूर मिलेगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया शर्मनाक
सांसद डिंपल यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को शर्मनाक घटना बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी सरकारी अधिकारियों का सहारा ले रही है। विपक्ष को सरकार के साथ ही विपक्ष से भी लड़ना पड़ रहा है।
 

Also Read

किशोरी का कन्नौज में किया था मर्डर , दो साल बाद हाफ एनकाउंटर कर पुलिस ने पकड़ा

5 Oct 2024 01:06 PM

कानपुर नगर Kanpur News: किशोरी का कन्नौज में किया था मर्डर , दो साल बाद हाफ एनकाउंटर कर पुलिस ने पकड़ा

कानपुर कमिश्नरेट की जाजमऊ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।25 हजार के ईनामी बदमाश की आज देर रात मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें