Etawah News: इटावा में खजाने के लिए दी गई थी गई थी बच्चे की बलि... गला काट कर गड्ढे में दफनाया गया था शव

इटावा में खजाने के लिए दी गई थी गई थी बच्चे की बलि... गला काट कर गड्ढे में दफनाया गया था शव
UPT | मृतक ओमजी

May 16, 2024 15:17

इटावा में आठ साल के बच्चे की हत्या खजाने के लालच में की गई थी। बच्चे की गला काट कर हत्या की गई थी। उसका शव गड्ढे में मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन हत्यारोपियों को अरेस्ट किया है।

May 16, 2024 15:17

Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। एक महीने पहले आठ साल के बच्चे की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। गड़े हुए खजाने के लालच में बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित सिरसा मड़ैया गांव यमुना नदी किनारे बसा है। गांव निवासी मुलायम सिंह मजदूरी करते हैं। मुलायम के परिवार में पत्नी विमला और बेटा ओमजी (08) है। उनका 8 साल का बेटा ओमजी बीते रविवार (14 अप्रैल) को लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते 19 मई को मुलायम सिंह के घर के पीछे जंगल से दुर्गंध आ रही थी। मृतक की मां दुर्गंध का पीछा करते हुए, गड्ढे तक पहुंच गई। पुलिस ने गड्ढे से बच्चे का सिर और धड़ बरामद किया था।

कोर्ट में किया सरेंडर
ओमजी हत्याकांड में पुलिस ने इसी गांव में ननिहाल आए लवकुश को अरेस्ट चाकू के साथ अरेस्ट कर जेल भेजा था। पुलिस ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया था। लेकिन तंत्रमंत्र में बलि देने की आशंका जाहिर की थी। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि लवकुश ने गंगा सिंह और मान​ सिंह का नाम कुबूल किया था। मुख्य आरोपी गंगा सिंह ने आठ मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

मुख्य आरोपी करता था तंत्रमंत्र
उन्होंने बताया कि सिरसा मड़ैया गांव निवासी मुख्य आरोपी मान सिंह को बुधवार को अरेस्ट किया गया है। ग्रामीणों से पता चला है कि मानसिंह तंत्रमंत्र करता है। एसएसपी का कहना है कि हत्यारोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read

नगर निगम ने हाउस टैक्स में छूट की सीमा जमा करने की बढ़ाई तिथि, जानें कब तक कर सकेंगे पेमेंट

27 Jul 2024 06:52 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नगर निगम ने हाउस टैक्स में छूट की सीमा जमा करने की बढ़ाई तिथि, जानें कब तक कर सकेंगे पेमेंट

अगर आपने अभी तक अपने मकान का हाउस टैक्स नहीं जमा किया है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि नगर निगम द्वारा अब हाउस टैक्स में छूट की तिथि सीमा बढ़ा दी गई... और पढ़ें