नीरजा शेरनी के एक शावक की मौत : सफारी पार्क प्रशासन को लगा झटका, जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा शव

सफारी पार्क प्रशासन को लगा झटका, जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा शव
UPT | इटावा सफारी पार्क

Jun 26, 2024 10:07

इटावा सफारी पार्क में नीरजा शेरनी के एक शावक की मौत हो गई। शावक के मौत के खबर जैसी ही बाहर आई, तो सफारी पार्क प्रशासन शोक में डूब गया। नीरजा शेरनी ने जब तीन जीवित शावकों को जन्म दिया था, तो मिष्ठान वितरण किया गया था।

Jun 26, 2024 10:07

Etawah News : यूपी के इटावा सफारी पार्क से दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार को नीरजा शेरनी के एक शावक की मौत हो गई। नीरजा शेरनी ने बीते 31 मई की रात चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मृत पैदा हुआ था। तीन शावक स्वस्थय थे, लेकिन नीरजा दो शावकों को दूध नहीं पिला रही थी। दोनों शावकों की देखभाल कीपरों और डॉक्टरों की टीम कर रही थी। उन्हें दूध भी कीपर पिलाते थे। उनके रख रखाव के विशेष इंतजाम किए गए थे।

नीरजा शेरनी का एक शावक 21 जून को कुछ अस्वस्थ्य हुआ था। जिसकी वहज से ठीक से दूध नहीं पी रहा था। शावक की पशु चिकित्सक और कीपर देखभाल कर रहे थे। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। मंगलवार सुबह तक शावक हलचल कर रहा था। लेकिन सुबह लगभग 6 बजे कीपर दूध पिलाने के लिए पहुंचा, तो बाड़े में मृत पाया गया।

जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा
शावक की मौत से इटावा सफारी पार्क में हड़कंप मच गया। फौरन निदेशक और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। मृत शावक को दूसरे शावक के पास से फौरन अलग किया। मृत शावक का शव शोध के लिए भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा जाएगा। जहां मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

रूपा शेरनी ने तीन मृत शावकों को दिया था जन्म
इटावा लायन सफारी में रूपा नाम की शेरनी ने बीते 17 मई 2024 को तीन मृत शावकों को जन्म दिया था। इटावा सफारी पार्क शावकों की मौत को पचा नहीं पाया था। शोध के लिए शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया था। प्रसव की संभावित तिथि 5 या फिर 6 जून को थी। लेकिन शेरनी रूपा का 20 दिन पहले ही प्रसव हो गया था। 

Also Read

डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

1 Jul 2024 02:46 PM

कानपुर नगर Kanpur News : डी फार्मा के छात्र को बंधक बना कर किया गया परेशान, आरोपी परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

बिठूर के फार्म हाउस में हुए एक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार रात डी फार्मा के एक छात्र को बेटी के साथ कोल्डड्रिंक पीते देख कर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजनारायण निषाद... और पढ़ें