Etawah Suicide: इटावा में आठ महीने की गर्भवती का फंदे से लटकता मिला शव, 11 महीने पहले हुई थी शादी

इटावा में आठ महीने की गर्भवती का फंदे से लटकता मिला शव, 11 महीने पहले हुई थी शादी
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 14, 2024 17:10

कन्नौज में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान देदी। महिला का पति उत्तराखंड में एसी कंपनी में नौकरी करता है। महिला आठ माह की गर्भवती थी। फिलहाल सुसाइड करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Oct 14, 2024 17:10

Short Highlights
  • आठ महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी।
  • 11 महीने पहले महिला की हुई थी शादी।
  • पुलिस-फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जुटाए साक्ष्य।
Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। इटावा में आठ महीने की गर्भवती नवविवाहिता का शव फंदे से लटकते हुए मिला है। विवाहिता की शादी ग्यारह माह पहले हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

इकदिल थाना क्षेत्र स्थित पक्का बाग़ स्टेट बैंक के सामने रहने वाले सोनू एसी मकैनिक है। सोनू की पत्नी पूजा (21) ने बीते शनिवार को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। कुछ देर बाद ननंद गीता सोकर उठी, तो उसने पूजा का शव फंदे से लटकते देखा तो चीख पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। गीता ने बताया कि भाभी आठ माह की गर्भवती थी। भाई सोनू और पूजा की शादी बीते 23 नवंबर 2024 को हुई थी। वहीं पूजा के मायके वालों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। थाना प्रभारी भीमसेन पोनीया का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

पति-देवर ने नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से बनवाए संबंध, देह व्यापार कराया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

14 Oct 2024 07:00 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad Rape: पति-देवर ने नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से बनवाए संबंध, देह व्यापार कराया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

फर्रुखाबाद में एक विवाहिता ने पति और देवर पर नशीला पदार्थ देकर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और देवर पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें