Etawah News : इटावा में तंत्रमंत्र में बच्चे की दी गई बलि, सिर धड़ से अलग कर शव गड्ढे में दफनाया, छह दिन से था लापता

इटावा में तंत्रमंत्र में बच्चे की दी गई बलि, सिर धड़ से अलग कर शव गड्ढे में दफनाया, छह दिन से था लापता
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Apr 20, 2024 10:29

इटावा में आठ साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शव को गड्ढे में छिपाया गया था। मृतक बच्चा बीते छह दिनों से लापता था। परिजनों ने तंत्रमंत्र में बलि देने का आरोप लगाया है। 

Apr 20, 2024 10:29

Etawah News : यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। इटावा में छह दिनों से लापात 8 साल के बच्चे का शव गड्ढे में मिला है। हत्या के बाद उसके सिर और धड़ को गड्ढे में दफनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि नवरात्रि में तंत्रमंत्र के लिए बेटे की बलि दी गई है। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए गड्ढे में दफनाया गया है।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित सिरसा मड़ैया गांव यमुना नदी किनारे बसा है। गांव निवासी मुलायम सिंह मजदूरी करते हैं। मुलायम के परिवार में पत्नी विमला और बेटा ओमजी (08) है। उनका 8 साल का बेटा ओमजी बीते रविवार (14 अप्रैल) को लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब ओम का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, ओमजी को एसडीआरएफ की टीम यमुना में तलाश कर रही थी।

शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
बीते शुक्रवार को मुलायम की पत्नी विमला घर के पीछे काम कर रही थी। उसे जंगल की तरफ से लगातार दुर्गंध आ रही थी। विमला खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंच गई। उसने इसकी सूचना पति और पुलिस को दी। पुलिस ने जब गड्ढा खोदवा कर बच्चे का सिर और धड़ बरामद कर लिया। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना है कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि बच्चा जिस दिन लापता हुआ था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी।

रिश्तेदार पर जताया शक
बच्चे के पिता ने तंत्रमंत्र में बेटे की बलि देने का आरोप लगाया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी विवेक जवाला का कहना है कि हत्यारोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए गड्ढे में शव छिपाया था। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसमें मंदिर का पुजारी, आगरा से आए रिश्तेदार और एक अन्य ग्रामीण है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें