शादीशुदा सिरफिरा : कानपुर में छात्रा के गर्दन में घोंपा पेचकस, सात घंटे शव लेकर घूमता रहा, यह थी वजह...

कानपुर में छात्रा के गर्दन में घोंपा पेचकस, सात घंटे शव लेकर घूमता रहा, यह थी वजह...
UPT | नर्सिंग छात्रा का फाइल फोटो

Mar 16, 2024 15:06

सैफई मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्यारोपी ने कार में पेचकस गर्दन में घोंप कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सात घंटे तक उसका शव लेकर कार में घूमता रहा था। रात का अंधेरा होते ही सूनसान जगह पर शव फेंक कर भाग गया था।

Mar 16, 2024 15:06

Kanpur News : सैफई मेडिकल कॉलेज में एएनएम फर्स्ट ईयर छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शादीशुदा सिरफिरा एकतरफा प्यार में पागल था। उसने नर्सिंग छात्रा की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि छात्रा दूसरे युवक से बात कर रही थी। इससे नाराज सिरफिरे ने छात्रा के गर्दन में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। छात्रा आधे घंटे तक तड़पती रही थी। हत्यारोपी अपने साथियों के साथ 7 घंटे तक कार में शव लेकर घूमता रहा था। गुरुवार की रात होते ही हत्यारोपी सोनई गांव के पास शव फेंकर भाग गए थे।

क्या है पूरा मामला
औरैया निवासी छात्रा एएनएम के साल 2023 बैच की छात्रा थी। छात्रा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-7 के रूम नंबर 302 में रहती थी। छात्रा सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गई थी। इसके बाद साढ़े 11 बजे अपनी सहेली को मोबाइल देकर दो मिनट में लौटने की बात कहकर चली गई थी। गुरुवार की रात 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सेंगुर नदी पुल के पास युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका नर्सिंग छात्रा थी। 

शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित हो गए ग्रामीण 
मृतका की मां ने महेंद्र बाथम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महेंद्र को अरेस्ट करने के साथ ही आलाकत्ल और जिस कार में छात्रा का शव लेकर घूम रहे थे, उसे भी बरामद कर लिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद जब छात्रा का शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण भड़क गए। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

इसलिए कर दी हत्या
शुक्रवार सुबह पुलिस ने महेंद्र बाथम और चाचा राम प्रकाश को अरेस्ट कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि प्रिया बीते चार साल से उसके संपर्क में थी। लेकिन, बीते एक महीने से उसने बात करना कम कर दिया था। कॉलेज के किसी लड़के के संपर्क में आने जानकारी मिली थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन प्रिया नहीं मानी।

7 घंटे तक शव लेकर कार में घूमते रहे आरोपी
महेंद्र बाथम ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 उसे कार में बैठाया था। दूसरे लड़के से बात करने को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने प्रिया को थप्पड़ मार दिया। प्रिया ने मुझे थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर डैसबोर्ड पर रखा पेचकस प्रिया के गर्दन में घोंप दिया। प्रिया कुछ देर कार पड़ी तड़पती रही, 12 बजे लगभग उसकी मौत हो गई थी।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें