शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना : बोले-यूपी में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो अखिलेश के नेतृत्व में बन जाएगी सरकार

बोले-यूपी में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो अखिलेश के नेतृत्व में बन जाएगी सरकार
UPT | शिवपाल सिंह यादव

Jun 07, 2024 00:26

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में शानदान प्रदर्शन किया है। इस जीत से सपा का मनोबल ऊंचा है। शिवपाल सिंह का कहना है कि आज की तारीख में चुनाव हो जाए, तो सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। 

Jun 07, 2024 00:26

Etawah News : लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है। सपा ने यूपी में 37 लोकसभा सीटें जीत कर देश की तीसरी नंबर की पार्टी बन गई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर बीजेपी को प्रदेश सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्होंने दावा किया कि आज यूपी में विधानसभा चुनाव करा लिए जाएं, तो अखिलेश के नेतृत्व वाली सरकार बन रही है।

गुरूवार को शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर मीडिया से बात की करते हुए बीजेपी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम हमेशा थे, और रहेंगे। वहां जो चुनाव जीते हैं वो सेकुलर हैं और सेकुलर रहेंगे। जनता ने सेकुलर और भगवान श्रीराम के सच्चे भक्त को जिताने का काम किया है।

बसपा सुप्रीमों पर साधा निशाना
शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमों मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने जिस तरह से बीच—बीच में टिकट बदले। इससे आम जनता समझ गई कि वह बीजेपी के साथ हैं। जो टिकट दिए वो भी मुफ्त में नहीं दिए हैं।

नेताजी का आर्शीवाद है
अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति संभालने जा रहे हैं। इसके लिए विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। शिवपाल सिंह से नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इस पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उस आधार पर काम किया जाएगा। नेता जी के आर्शीवाद और उनके आदर्शों पर चलकर इस जीत को हासिल किया गया है। 

Also Read

बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

5 Jul 2024 08:18 PM

कानपुर नगर Kanpur News : बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न… और पढ़ें