जमीनी विवाद में हत्याः चाचा ने भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, खेती को लेकर चल रहा था विवाद

चाचा ने भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, खेती को लेकर चल रहा था विवाद
UPT | घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिस

Jul 20, 2024 15:04

इटावा में चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। भतीजे की मौत के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Jul 20, 2024 15:04

Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। खेत जोतने के विवाद में चाचा ने भतीजे को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

चौबिया थाना क्षेत्र स्थित रमपुरा मूंज निवासी राजवीर उर्फ पंचू (30) को जानकारी मिली कि उसके चाचा उदयवीर खेत जोतने जा रहे हैं। इस पर राजवीर अपने दिव्यांग भाई भूरे के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उदयवीर अपने चार साथियों के साथ आया और पीछे से राजवीर को गोली मार दी, और मौके से फरार हो गया। राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में धान की रोपाई कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

खेती का चल रहा था मुकदमा
मृतक राजवीर छह भाईयों में चौथे नंबर का था। परिवार में पत्नी सुधा, बेटा शिवम (02), एक बेटा दो माह का है। राजवीर का उसके चाचा उदयवीर से पट्ठे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष अपना-अपना हक जता रहे थे। जिसको लेकर मुकदमा चल रहा था। अगले महीने फैसले के तारीख है। जानकारी के मुताबिक राजवीर के हक में फैसला आने वाला है। जिसकी वजह से चाचा उदयवीर नाराज चल रहा था।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसएसपी संजय कुमार के मुताबिक जमीनी विवाद में युवक की हत्या हुई है। गांव से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपियों की तलाश की पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें