Farrukhabad News : पैंटून पुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिरा ई-रिक्शा, महिला और दो बच्चे नदी में समाए, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान

पैंटून पुल से अनियंत्रित होकर गंगा में गिरा ई-रिक्शा, महिला और दो बच्चे नदी में समाए, युवक ने छलांग लगाकर बचाई जान
UPT | गंगा नदी

Jun 16, 2024 01:51

फर्रूखाबाद में पैंटून पुल से ई-रिक्शा गंगा में जा गिरा। ई-रिक्शा सवार महिला और दो बच्चे गंगा में डबूने लगे। इस दौरान ने गंगा में छलांग लगाकर महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली। 

Jun 16, 2024 01:51

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। फर्रूखाबाद में गंगा स्नान कर लौटते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरा। इस दौरान युवक ने गंगा में छलांग लगाकर महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली। वहीं, गोताखोरों ने 2100 रुपए लेकर गंगा से ई-रिक्शा को बाहर निकाला।

कोतवाली के पक्कापुर नाला सिम्तसुलमाल निवासी राजाबाबू की बहन मनोरमा कानपुर से परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए आईं थीं। गंगा स्नान के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर पैंटून पुल से घटिया की तरफ जा रही थीं। इस दौरान ई-रिक्शा अनियंतित्रत होकर पलट गया। ई-रिक्शा गंगा के लगभग 12 गहरे पानी में समा गया।

युवक ने बचाई जान
ई-रिक्शा गिरते ही महिला और दोनों बच्चे बहने लगे। विशाल पांडेय नाम के युवक ने छलांग लगाकर महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली। विशाल महिला को घसीट कर और दोनों बच्चों को कंधे पर बैठाकर बहने से बचा लिया। विशाल के साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाकर नाविकों को बीच धारा पर भेजा। नाविक महिला और बच्चों को नाव पर बैठाकर किनारे ले आए।

2100 लेकर गोताखोरों ने ई-रिक्शा बाहर निकाला
ई-रिक्शा को गंगा से बाहर निकालने के लिए चालक गोताखोरों से गुहार लगाता रहा। लेकिन गोताखोर ई-रिक्शा निकालने के लिए 5100 रुपए की मांग कर रहे थे। लेकिन गोताखोर बड़ी मुश्किल से 2100 रुपए में तैयार हुए। लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद ई-रिक्शा को बाहर निकाला जा सका। 

Also Read

7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

5 Jul 2024 10:48 PM

कानपुर नगर कानपुर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई : 7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है कारण...

कानपुर पुलिस कमिश्नर लगातार एक्शन मोड पर नजर आ रहे है। सबसे बड़ी बात यह है पुलिस कमिश्नर अपने ही विभाग में तैनात दागी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए... और पढ़ें