फर्रूखाबाद से हैरान करने वाली खबर : पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, जानिए किस बात का कर रही थी विरोध

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, जानिए किस बात का कर रही थी विरोध
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 22, 2024 20:22

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। बीते रविवार आधी रात को एक युवक बाइक से अपनी सुसराल पहुंचा।  जहां उसने अपनी पत्नी की...

Apr 22, 2024 20:22

Farrukhabad News (Sumit Sharma) : उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद से हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। बीते रविवार आधी रात को एक युवक बाइक से अपनी सुसराल पहुंचा।  जहां उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति घर में जाकर सो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी को उसके घर से अरेस्ट कर लिया है।

अपनी नाबालिग बेटी की शादी करना चाहता था आरोपी
जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित रामदत्त नगर गांव में रहने वाले महेश पाल किसान हैं। उन्होंने अपनी 35 वर्षीय बेटी ममता की शादी 15 साल पहले नगला मघार कुरार गांव निवासी सुखबीर पाल से की थी। उसके दो बेटियां और दो बेटे हैं। सुखबीर अपनी नाबालिग बेटी की शादी 30 वर्षीय युवक से कराना चाहते था। जिसका ममता विरोध कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ममता ने इसकी जानकारी पिता महेश को दी। महेश बीती 16 अप्रैल को ममता और 8 वर्षीय नातिन नीरू को अपने साथ ले आए थे।

पत्नी की गोली मारकर हत्या
बताया गया है कि रविवार की रात मृतका के पिता महेश पाल पत्नी राजेश कुमारी के साथ गेंहू काटने के लिए खेत गए थे। इसी बीच रात लगभग दो बजे सुखबीर बाइक से ससुराल पहुंच गया। उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सुखबीर ने पत्नी ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी जग गए। उन्होंने घटना की जानकारी ममता के माता-पिता को दी।

घर पर सो रहा था हत्यारोपी
महेश पाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ममता को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी घर पर सो रहा था, उसे पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read

बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

5 Jul 2024 08:18 PM

कानपुर नगर Kanpur News : बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न… और पढ़ें