Farrukhabad News: बीजेपी बसे बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है, अखिलेश यादव का बुलडोजर एक्शन पर पलटवार

बीजेपी बसे बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है, अखिलेश यादव का बुलडोजर एक्शन पर पलटवार
UPT | अखिलेश यादव

Sep 29, 2024 17:06

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक 25 से घरों पर बुलडोजर चलाया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी को घेरा है।

Sep 29, 2024 17:06

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में अवैध निर्माण पर बुलडोजर का एक्शन का देखने को मिला है। बुलडोजर की कार्रवाई से कई परिवारों का आसियाना छिन गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट कर कहा है कि भाजपा बसे-बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अखिलेश यादव लिखते हैं कि ये है प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है। 

अखिलेश यादव ने लिखते हैं कि अमृतकाल के सूचनार्थ : आज लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है।

पुलिस का आया जवाब 
यूपी पुलिस का आया जवाब है, पुलिस ने अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि गांव उखरा और करनपुर माजरा बांसमई लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। इस जगह पर ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-2 योजना के तहत 400, 200, 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण होना है। इस जमीन पर लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है। जिसे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जमीन खाली कराई गई।

सभी परिवार यादव बताए जा रहे हैं 
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में जहां पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है, वह ग्राम समाज की जमीन है। जिस पर लोगों ने कई साल से कब्जा कर रखा था। यहां पर लोगों ने अवैध मकान बनवा दिए थे, ऐसे 18 से ज्यादा परिवार हैं, जिनके घरों को बुलडोजर से तोड़ा गया है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि सभी यादव परिवार हैं। इसकी जानकारी होते ही सपा मुखिया ने इसे मुद्दा बना लिया, और बीजेपी पर तीखा हमला किया।

Also Read

गीली आउटफील्ड की वजह से तीसरे दिन का खेल भी धुला

29 Sep 2024 09:16 PM

कानपुर नगर ग्रेटर नोएडा के बाद कानपुर में भी खुली अव्यवस्थाओं की पोल : गीली आउटफील्ड की वजह से तीसरे दिन का खेल भी धुला

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया। इससे पहले दूसरे दिन बारिश के चलते खेल नहीं हो सका था। हैरानी की बात यह है कि तीसरे दिन बारिश नहीं हुई। और पढ़ें