Kanpur News : अहंब्रम्हास्मि थीम पर हुआ फैशन शो, विजेताओं को किया पुरस्कृत, जानें क्या है खास... 

अहंब्रम्हास्मि थीम पर हुआ फैशन शो, विजेताओं को किया पुरस्कृत, जानें क्या है खास... 
UPT | फैशन शो में भाग लेती महिला महाविद्यालय की छात्राएं।

Apr 30, 2024 16:20

कानपुर के किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह​ में मंगलवार को बीएड विभाग के तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत अहंब्रम्हास्मि थीम पर फैशन शो का आयोजन किया...

Apr 30, 2024 16:20

Kanpur News : कानपुर के किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह​ में मंगलवार को बीएड विभाग के तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत अहंब्रम्हास्मि थीम पर फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक नारी शक्ति के रूपों का संगीतात्मक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य अंजू चौधरी ने किया। 

इन्हें मिला पुरस्कार
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू चौधरी ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने पुरातन महिलाओं की तुलना वर्तमान की महिलाओं से की और कहा कि महिलाएं समाज में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। समाज तथा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आज के कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रो. मनीषा शुक्ला, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अनामिका वर्मा ने विजेता छात्राओं की घोषणा की। विजेता छात्राओं में प्रथम स्थान हर्षिता शुक्ला अर्धनारीश्वर के रूप में, द्वितीय स्थान रश्मि कुमारी काली के रूप में और तृतीय स्थान तान्या शुक्ला लक्ष्मी के रूप में दिया गया। सांत्वना पुरस्कार ज्योति देवी, गौरी बाजपेई और प्रिया केसरवानी को दिया गया।

भारतीय महिलाएं संपूर्ण ऊर्जा से परिपूर्ण हैं
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता वर्मा एवं छात्रा प्रिंसी ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव बीएड. विभाग ने  महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारी भारतीय महिलाएं संपूर्ण ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। समय और परिस्थितियों के अनुसार, अपने कर्तव्यों का पालन करतीं हैं। घर परिवार एवं समाज में उनकी अहम भूमिका है। यह फैशन शो इसी को दर्शा रहा है। 

Also Read

राजीव शुक्ला बोले-पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का फैसला भारत सरकार करेगी, फरवरी में प्रस्तावित है ट्रॉफी

30 Sep 2024 08:50 PM

कन्नौज Kanpur News : राजीव शुक्ला बोले-पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का फैसला भारत सरकार करेगी, फरवरी में प्रस्तावित है ट्रॉफी

पाकिस्तान में फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। इस ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में मैच खेलने का निर्णय सरकार करेगी। सरकार जो निर्णय लेगी उसका पाला किया जाएगा। और पढ़ें