Kanpur News : पति अश्लील वीडियो देख बनाता है अप्राकृतिक संबंध, ससुरालियों ने कराया गर्भपात, विवाहिता से हैवानियत की हदें पार

पति अश्लील वीडियो देख बनाता है अप्राकृतिक संबंध, ससुरालियों ने कराया गर्भपात, विवाहिता से हैवानियत की हदें पार
UPT | काल्पनिक तस्वीर

Apr 09, 2024 18:01

मैनपुरी में विवाहिता ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पति पर अश्लील वीडियो देखकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में इनावा कार की डिमांड कर रहे थे। जिसे लेकर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

Apr 09, 2024 18:01

Kanpur News : यूपी के मैनपुरी से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालीजन देहज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसके साथ ही पति शराब पीकर अश्लील वीडियो देखता है। इसके बाद अप्राकृतिक संबंध बनाता है, विरोध करने पर पिटाई करता है। वहीं, जेठ बुरी नजर रखते हैं। इसके साथ ही ससुरालीजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया, रिपोर्ट में बेटी होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसपी विनोद कुमार से शिकायत की है। उसने बताया कि बीते 22 नवंबर 2019 को उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज में इनोवा की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालीजन आएदिन मारपीट करने लगे। ससुरालीजनों की मांग को पूरा करने के लिए परिजनों ने पांच लाख रुपए भी दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने।

जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप
विवाहिता ने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जेठ बुरी नजर रखते हैं। संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। जब इसकी शिकायत जेठानी और पति से की, तो उन्होंने उल्टा आरोप लगा दिया। जब पहली बार गर्भवती हुई, तो ससुरालीजनों ने अल्ट्रासाउंड कराकर लिंग की पहचान की। बेटी होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद दो दिसंबर को उन्होंने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

एसपी विनोद कुमार के आदेश पर कुरावली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है।
 

Also Read

149 देसी बम, तमंचा और कारतूस भी किया बरामद

28 Sep 2024 11:03 PM

कानपुर नगर पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 149 देसी बम, तमंचा और कारतूस भी किया बरामद

कानपुर के थाना चकेरी अंतर्गत पुलिस ने गंजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।बीते कुछ दिनों पहले कांजीखेड़ा में हुए दो पक्षो में गांजा तस्करी के विवाद में फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई थी।जिसके बाद पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। और पढ़ें